फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: सोनू सूद फिर बने जरूरतमंदों के मसीहा, सऊदी अरब से पार्थिव शरीर भारत वापस लाने में की परिवार की मदद

Wed, 21 Aug 2024 10:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Aug 2024 10:53 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood helped an Indian family bring back the mortal remains of their relative from Saudi Arabia
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

अभिनेता सोनू सूद अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जाने जाते हैं। सोनू सूद को 'गरीबों का मसीहा' कहा जाता है। वह जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। फैंस भी अभिनेता के इस अंदाज के मुरीद हैं। अब सोनू सूद ने फिर अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में सोनू सूद ने एक भारतीय परिवार को उनके रिश्तेदार के पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद की है।

Sonu Sood helped an Indian family bring back the mortal remains of their relative from Saudi Arabia
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता सोनू सूद ने एक भारतीय परिवार को उनके रिश्तेदार के पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद की, जिनकी सऊदी अरब में काम करते समय मृत्यु हो गई थी। एक्स पर पोस्ट करते हुए सोनू ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर अभिनेता छाए हुए हैं।

Sonu Sood helped an Indian family bring back the mortal remains of their relative from Saudi Arabia
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में एक एक्स यूजर @bravo7781 ने शेयर किया कि सऊदी सीमेंट होफुफ प्लांट में काम करने वाले उनके चाचा की हार्ट स्ट्रोक के कारण मौत हो गई। उन्होंने अभिनेता से अनुरोध किया कि वे उनके पार्थिव शरीर को भारत लाएं। उन्होंने आगे लिखा था, "मैं आपसे उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने में सहायता का अनुरोध करता हूं। कृपया हमारी मदद करें सर।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood helped an Indian family bring back the mortal remains of their relative from Saudi Arabia
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू ने ट्वीट किया था, "उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे। संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं। "मंगलवार को सोनू ने उस व्यक्ति का पहचान पत्र शेयर किया। उन्होंने लिखा, "पार्थिव शरीर आज शाम 04.35 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। मदद के लिए शुक्रिया भाई। एक बार फिर परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।"

विज्ञापन
Sonu Sood helped an Indian family bring back the mortal remains of their relative from Saudi Arabia
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

बता दें कि हाल ही में सोनू ने एक्स पर भारत के नागरिकों से अपील की कि वे बांग्लादेश में फंसे अपने साथी भारतीयों को बचाने में मदद करें। उन्होंने एक भारतीय महिला का वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपना दर्द बयां कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed