फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors: श्रेयस तलपड़े से पहले उड़ी थी इन अभिनेताओं की मौत की झूठी अफवाह, जिंदा होने का देना पड़ा था सबूत

Wed, 21 Aug 2024 01:03 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 21 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fake Bollywood Celebrity Deaths Shreyas Talpade Dharmendra Shahrukh Khan Amitabh Bachchan Shakti Kapoor
जब सोशल मीडिया पर उठी अभिनेताओं की मौत की झूठी अफवाह - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर अफवाहों का फैलना अब आम बात है। मनोरंजन जगत के सितारे भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगियों से जुड़ी अफवाहें आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनती हैं। हालांकि, इनमें सच्चाई का प्रतिशत कितना होता है यह कह पाना मुश्किल है। हद तो तब हो जाती है जब सेलेब्स के झूठे मौत की खबरें इंटरनेट जगत से सामने आने लगती हैं। हाल ही में अभिनेता श्रेयस तलपड़े को इस परेशानी से दो-चार होना पड़ा। जीवित रहते हुए भी अभिनेता की मौत की झूठी अफवाह उठी जिससे उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए। श्रेयस भी चुप नहीं रहे और पोस्ट कर अफवाहों पर विराम लगा दिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता को अपने बारे में मौत की फेक खबर सुनने को मिली है। इससे पहले भी बॉलीवुड अभिनेता ऐसी घटिया अफवाहों से मुखातिब हो चुके हैं। आइए आज ऐसे ही अभिनेताओं की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

Fake Bollywood Celebrity Deaths Shreyas Talpade Dharmendra Shahrukh Khan Amitabh Bachchan Shakti Kapoor
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रेयस तलपड़े ने बीते दिन मौत की झूठी अफवाहें फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने लिखा, 'मैं जीवित, खुश और स्वस्थ हूं।' इस दौरान उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद किया, जिन्होंने इस भ्रामक पोस्ट को पढ़ने के बाद उनसे संपर्क किया। अभिनेता ने लिखा, 'मैं समझता हूं कि मस्ती-मजाक का भी अपना स्थान है, लेकिन जब इसका दुरुपयोग किया जाता है, तो यह सच में काफी नुकसान पहुंचा सकता है।' उन्होंने इस झूठी खबर का अपनी बेटी पर हुए असर को लेकर भी बात की। श्रेयस ने लिखा, 'ये झूठी खबर उसके डर को और गहरा कर देती है, उसे मेरे स्वास्थ्य को लेकर अपने साथियों और शिक्षकों के सवालों का भी सामना करना पड़ रहा है। हम एक परिवार के रूप में इसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ऐसा मजाक किसी के साथ न करें। 

Fake Bollywood Celebrity Deaths Shreyas Talpade Dharmendra Shahrukh Khan Amitabh Bachchan Shakti Kapoor
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 81 की उम्र में भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। साथ ही अपनी दिनचर्या से करोड़ों प्रशंसकों को प्रेरित करते नजर आते हैं। हालांकि, बिग बी भी ऐसी अफवाह से नहीं बच सके। साल 2016 में उनके निधन की अफवाह उठी थी। खबरें थीं कि अमेरिका में एक कार दुर्घटना में अमिताभ बच्चन की मौत हो गई। इस खबर से अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को काफी ठेस पहुंची थी और एक वर्ग ने तो उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तक करना शुरू कर दिया था। बिग बी ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधी रखी और पर्दे पर अपने प्रेजेंस से ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी। 

Fawad Khan: भारतीय थिएटर में वापसी करेंगे फवाद खान, पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की दस्तक जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Bollywood Celebrity Deaths Shreyas Talpade Dharmendra Shahrukh Khan Amitabh Bachchan Shakti Kapoor
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन की खबर साल 2022 में वायरल हुई थी। हालांकि, उनके बेटे सनी देओल ने अफवाहों का सिरे से खंडन कर दिया था। अभिनेता सनी देओल ने मीडिया के सामने आकर बताया कि उनके पिता और अभिनेता धर्मेंद्र जिंदा हैं और निधन की खबरें पूरी तरह बकवास हैं। 

Bollywood Stars: सलमान से लेकर शाहरुख तक, सुपरहिट रही साउथ निर्देशकों के साथ इन बॉलीवुड अभिनेताओं की जोड़ी

विज्ञापन
Fake Bollywood Celebrity Deaths Shreyas Talpade Dharmendra Shahrukh Khan Amitabh Bachchan Shakti Kapoor
शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shaktikapoor

साल 2015 में शक्ति कपूर के निधन की खबर व्हाट्सएप पर खूब वायरल हुई थी। अफवाहें थीं कि अभिनेता का खंडाला जाते वक्त एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। इस पर खुद शक्ति ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, 'क्या कूल हैं हम 3 की  बैंकॉक से शूटिंग  खत्म करने के बाद घर लौटा ही था। दोस्त मुझे कॉल करने लगे और मेरी आवाज सुनकर रोने लगे। डेविड धवन और रूमी जाफरी भी चिंतित हो उठे। मैंने लोगों को बहुत समझाया कि मुझे कुछ नहीं हुआ और मैं बिल्कुल ठीक हूं तब जाकर सबकी जान में जान आई।'

Utpalendu Chakraborty: दिग्गज बंगाली निर्देशक उत्पलेंदु चक्रवर्ती का निधन, इस फिल्म के लिए जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed