{"_id":"62f1f501c338c4331a23f4cc","slug":"sonu-sood-reaction-on-ranveer-singh-bold-photoshoot-said-if-someone-is-ready-then-why-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood On Ranveer Singh: ‘अंगुलियां उठेंगी लेकिन..’ रणवीर सिंह के बोल्ड फोटो पर सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Sood On Ranveer Singh: ‘अंगुलियां उठेंगी लेकिन..’ रणवीर सिंह के बोल्ड फोटो पर सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों रणवीर सिंह ने अपने बोल्ड फोटोशूट से विवाद खड़ा कर दिया था। अभिनेता ने एक मैग्जीन के लिए बिना कपडे़ पहने फोटोशूट करवाया था, जिस वजह से रणवीर को खूब ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता के कई सारे मीम्स भी वायरल हुए थे। लेकिन बॉलीवुड कलाकारों ने रणवीर का खुलकर समर्थन किया था। कई कलाकारों ने इस फोटोशूट पर प्रतिक्रिया दी और अब रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर सोनू सूद का रिएक्शन भी सामने आ गया है।
2 of 4
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू सूद ने अपने बयान में रणवीर सिंह के समर्थन में बात की है। उन्होंने कहा, 'यह एक व्यक्ति की अपनी पसंद है कि वह किस तरह का फोटोशूट करवाना चाहता है और जो वह चाहता है वह करें। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं कि जहां अगर आप कुछ अलग करते हैं तो लोग आप पर अंगुलियां जरूर उठाएंगे।
3 of 4
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप इस तरह का शूट या फिर कुछ और भी करते हैं तो आप पहले से ही तैयार हो जाते हैं क्योंकि आपको भी पता है कि इस तरह की प्रतिक्रिया मिलने वाली हैं। इसलिए अगर कोई तैयार है तो क्यों नहीं? लोग अपने हिसाब से कुछ भी बोल सकते हैं लेकिन फोटोशूट करवाना व्यक्ति की खुद की मर्जी है। एक व्यक्ति अपने लिए कुछ भी सोच सकता है और कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर ट्विंकल खन्ना, आलिया भट्ट, करीना कपूर, उर्फी जावेद, दीपिका पादुकोण, राखी सावंत, स्वरा भास्कर समेत कई अभिनेत्रियों के बयान सामने आ चुके हैं। इन तमाम अभिनेत्रियों ने रणवीर का बचाव किया था और उन्हें ट्रोल करने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।