बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद प्रवासी मजदूरों, छात्रों और अन्य जरूरतमंदों को उनके घर भेजने को लेकर चर्चा में हैं। सोनू सूद से लोग सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे हैं जिसका वो तुरंत जवाब भी देते हैं। कई बार यूजर्स नौकरी से लेकर गर्लफ्रेंड से शादी तक की सलाह मांगते हैं। सोनू भी इसका मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं।
सोनू सूद से महिला ने लगाई नौकरी की गुहार, अभिनेता के जवाब ने जीत लिया दिल
ट्विटर पर एक महिला ने सोनू सूद से नौकरी की गुहार लगाई। जिसके बाद अभिनेता ने जो जवाब दिया वो दिल जीतने वाला है। यूजर ने लिखा- 'मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मदद चाहती हूं, जो मुझे नौकरी दिला सके। मेरे पति और मैं दोनों इस समय बेरोजगार हैं। स्थिति ये है कि अगर मैं अपने जीवन यापन के लिए नहीं कमाती हूं और ईएमआई का भुगतान नहीं करती, तो मुझे अन्य कदम उठाने होंगे। मैं मरना नहीं चाहती। मेरी मदद करिए।'
सोनू सूद ने यूजर को लिखा- 'कृपया बहादुर बनिए जिससे उस लड़ाई को लड़ सकें। ऐसा कुछ भी नहीं है जो हासिल न किया जा सके। बस उसे शांति से करने की जरूरत है और सबकुछ हो जाएगा। आपकी जिंदगी कीमती है। खासकर आपके चाहने वालों के लिए। जल्द ही आपसे संपर्क किया जाएगा।'
Kindly be brave enough to fight your battles with courage. There is nothing that’s unachievable, one just needs to stay calm and make it happen. Life is precious dear..more for your loved ones. Will get in touch with you shortly. https://t.co/G8dSrHDIi6
इससे पहले एक शख्स ने ट्विटर पर ऑस्ट्रेलिया में रह रहे अपने दोस्त के लिए मदद मांगी थी। जिसकी अभिनेता ने मदद करने का फैसला किया। शख्स ने सोनू सूद से मदद मांगते हुए बताया कि उसके दोस्त के पिता का निधन हो गया है और वो ऑस्ट्रेलिया से भारत नहीं आ पा रहा है।
अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आपके दोस्त के पिता के बारे में जानकर बहुत बुरा लगा। हाथ जोड़कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। कृपया अपने दोस्त की पूरी जानकारी साझा करें। मैं अपने स्तर पर हर संभव मदद करूंगा। ताकि मैं उसको परिवार के पास भेज सकूं'।
सुशांत सिंह राजपूत केस में इन नौ लोगों के बयान दर्ज, अब रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी पुलिस