सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में इन नौ लोगों के बयान दर्ज, अब रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी पुलिस

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 17 Jun 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death police take statements 9 people now rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा देश हैरान रह गया। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उससे पता चलता है कि अभिनेता डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मुंबई पुलिस इस मामले में अभी तक नौ लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

sushant singh rajput death police take statements 9 people now rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने जिन नौ लोगों के बयान दर्ज किए हैं उनमें सुशांत के घर में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पीठानी (क्रिएटिव कंटेट मैनेजर), दीपेश सावंत (घर की देखरेख करने वाले), सामान लाने वाला रसोइया, दोस्त महेश शेट्टी, पिता केके सिंह और तीन बहनों का बयान लिया गया है। इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत का कमरा चाबी वाले से खुलवाया गया था, पुलिस ने उसका बयान पहले ही ले लिया है। 

sushant singh rajput death police take statements 9 people now rhea chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा। सुशांत और रिया पिछले कई महीनों से अच्छे दोस्त थे। चर्चा ऐसी भी है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कभी कोई बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death police take statements 9 people now rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आत्महत्या से पहले सुशांत ने अपने दोस्त महेश और रिया को कॉल किया था लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया। वहीं जब महेश ने सुशांत को कॉल बैक किया तब तक वो आत्महत्या कर चुके थे। 

विज्ञापन
sushant singh rajput death police take statements 9 people now rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत और रिया जल्द ही फिल्म भी करने वाले थे। जाने-माने फिल्म लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी ने दोनों को लेकर फिल्म बनाने की पूरी तैयार कर ली थी। लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही थी। ऐसा पहली बार होता जब सुशांत और रिया साथ में फिल्म करते लेकिन उससे पहले ही अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

सुशांत की मौत के बाद करण जौहर और आलिया को किया जा रहा ट्रोल, बचाव में उतरीं स्वरा भास्कर ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed