सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक नई बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने करण जौहर और आलिया भट्ट के पुराने वीडियोज साझा करते हुए नेपोटिज्म का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इंडस्ट्री के बाहर के लोगों के लिए राहें मुश्किल भरी कर दी जाती हैं। अब इस पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर अपनी राय रखी है।
सुशांत की मौत के बाद करण जौहर और आलिया को किया जा रहा ट्रोल, बचाव में उतरीं स्वरा भास्कर ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ट्वीट में स्वरा ने लिखा, 'भारत के कुछ हिस्सों में ट्विटर पर सुशांत की आत्महत्या के लिए करण जौहर और आलिया भट्ट को दोषी ठहराया जा रहा है। वो भी एक चैट शो पर खेले गए कुछ अजीब खेल की वजह से (यह लोग बॉलीवुड में नेपोटिज्म को गालियां दे रहे हैं)। यह मूर्खता और दोगलेपन की हद है।'
Parts of India Twitter blaming #KaranJohar and #AliaBhatt for the tragic suicide of Sushant - for some silly game played on a frivolous and pointless chat show (that All those people who are now abusing Bollywood nepotism lapped up) is both the height of idiocy and hypocrisy! 1/n
एक अन्य ट्वीट में स्वरा ने लिखा कि 'सुशांत ने कोई नोट नहीं छोड़ा है। हम नहीं जानते कि उसके साथ क्या हुआ? हमें इसका कारण पता नहीं है, एक परेशान व्यक्ति के दर्द का उपयोग करते हुए उस कुंठा को बाहर निकालना बंद करें। उन्होंने एक नोट नहीं छोड़ा। वह इसके बारे में बात नहीं करना चाहता था। वह चला गया। उसे उसकी शांति और परिवार की निजता का ख्याल रखें।'
Sushant didn’t leave a note. We don’t know what he went thru. We don’t know the cause. STOP taking out ur frustration using the pain of a troubled person. He didn’t leave a note! Get it? He didn’t want to talk about it. He’s gone. Let him have his peace & his family privacy. 2/n
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को अपने घर में खुदकुशी कर ली। वो इतनी जल्दी दुनिया छोड़ जाएंगे इस पर किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इतना प्रतिभावान और जिंदादिल कलाकार का खुदकुशी करना, कई सवाल खड़े कर रहा है। इसी के चलते महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मामले में हर पहलू से जांच करने की बात कही है।
सुशांत के फ्लैट पर सोमवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंची थी। यहां पुलिस ने सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किए। इस मामले में कई और लोगों से भी पूछताछ हो चुकी है जबकि कई और ऐसे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जिनसे अभी पूछताछ होना बाकी है।
इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांत, प्रशंसकों ने पूछा नाम तो शेखर कपूर ने दिया ये जवाब