निर्देशक शेखर कपूर ने खुलासा किया कि कई महीनों पहले सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ फिल्म 'पानी' करने वाले थे। फिल्म के लिए सुशांत ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। हालांकि किसी वजह से फिल्म नहीं बन पाई। शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म को लेकर घंटों बातें किया करते थे। फिल्म जब नहीं बन पाई तो सुशांत फोन पर ही कई बार रो पड़े। शेखर कपूर ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें पता है किन लोगों की वजह से सुशांत इतने परेशान थे। निर्देशक के इस ट्वीट के बाद कई प्रशंसकों ने उनसे उनके नाम पूछे। अब शेखर कपूर ने इसका जवाब दिया है।
इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत? प्रशंसकों ने पूछा नाम तो शेखर कपूर ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर कपूर ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट किया था कि 'मुझे पता है तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है जिन लोगों ने तुम्हें नीचा दिखाया। तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोए भी थे। काश मैं पिछले छह महीने तुम्हारे साथ होता। काश तुम मुझ तक पहुंचते। जो भी हुआ वो उनके कर्म थे, तुम्हारे नहीं।'
I knew the pain you were going through. I knew the story of the people that let you down so bad that you would weep on my shoulder. I wish Iwas around the last 6 months. I wish you had reached out to me. What happened to you was their Karma. Not yours. #SushantSinghRajput
शेखर कपूर को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'सर अगर आपको सच्चाई पता है तो उसे बता दीजिए। कई दूसरे लोगों की जान बच जाएगी।' एक अन्य यूजर ने कहा कि 'आपको उस लॉबी के खिलाफ बोलना चाहिए।'
Sir if you know about the Truth please speak up so you can save may more life 🙏 But the current architect of this lobby atleast we can name them to halt this process
यूजर्स के लगातार ट्वीट्स के बाद शेखर कपूर ने लिखा 'कुछ लोगों का नाम लेने का कोई फायदा नहीं है। वो खुद एक उत्पाद की तरह हैं और 'सिस्टम' के शिकार हैं। अगर आप वाकई परवाह करते हैं, अगर आप वाकई गुस्से में हैं तो उस सिस्टम को सही करने की कोशिश करें। कोई अकेला नहीं बल्कि यहां सभी को जुटना होगा।'
Naming few people has no value. They themselves are products and victims of a ‘system’ everyone is protesting against.
If you really care, if you’re really angry, then bring down the system. Not the individual. That’s guerilla warfare. Not a spurt of anger. #SushantSinghRajput
इसके अलावा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान शेखर कपूर ने बताया कि 'पानी में सुशांत गोरा का किरदार निभाने वाले थे। वो मेरे साथ प्रोडक्शन डिजाइन की मीटिंग में होता था। फिर वीएफएक्स की मीटिंग में होता था, वर्कशॉप में भी होता था। उसमें सीखने की जबरदस्त ललक थी और उसके अंदर चीजों को लेकर ऐसी उत्सुकता थी जो आपको बच्चों में देखने को मिलती है।'
चीन से हुई झड़प में शहीद जवानों को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, देखें किसने क्या कहा