फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद प्रकाश राज ने नेपोटिज्म पर बोला हमला, कहा- 'मैं भी हुआ हूं शिकार'

Wed, 17 Jun 2020 01:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 17 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Prakash Raj on Sushant Singh Rajput Says I Have Lived Through Nepotism But This Child Couldnt
सुशांत सिंह राजपूत, प्रकाश राज - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने उस समय सभी को स्तब्ध कर दिया जब उनके आत्महत्या करने की खबर आई। इस खबर ने सभी झकझोर कर रख दिया। महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने अपने मुंबई स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब बॉलीवुड के तमाम दिग्गज अभिनेता सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Prakash Raj on Sushant Singh Rajput Says I Have Lived Through Nepotism But This Child Couldnt
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली इस खबर पर किसी को भी विश्वास ही नहीं हो रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड से भी प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है। अब हाल ही में बॉलीवुड और साउथ इंडियन इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर भी अपने विचार रखे हैं।

Prakash Raj on Sushant Singh Rajput Says I Have Lived Through Nepotism But This Child Couldnt
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ प्रकाश राज ने लिखा 'नेपोटिज्म का शिकार मैं भी हुआ और मैंने भी बहुत परेशानियां झेली। मेरे घाव मेरे शरीर के मांस से ज्यादा गहरे हैं। मैं तो इन सब परिस्थितियों में भी सर्वाइव कर गया लेकिन सुशांत सिंह राजपूत नहीं सहन कर सका। क्या अब इस घटना से हम कुछ सीखेंगे, क्या हम अपने पैरों पर खड़े होंगे और यह दिखाएंगे कि अब अपने सपनों को मरने नहीं देंगें।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj on Sushant Singh Rajput Says I Have Lived Through Nepotism But This Child Couldnt
sushant singh rajput - फोटो : social media

प्रकाश राज ने जो वीडियो साझा किया है ये वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का है। इस वीडियो में सुशांत नेपोटिज्म पर खुलकर बात कर रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद से ही उनके कई सारे पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो भी उन्हीं में से एक है। प्रकाश राज की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
Prakash Raj on Sushant Singh Rajput Says I Have Lived Through Nepotism But This Child Couldnt
Prakash Raj - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि इससे पहले भी सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनकर प्रकाशराज ने एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपना दुख जाहिर किया था। उन्होंने सुशांत की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'तुम्हे अभी इस इंडस्ट्री में बहुत दूर तक जाना था। इस घटना से बहुत गहरा दुख पहुंचा है, कुछ भी कहने को नहीं है। एक बहुत प्रतिभावान एक्टर बहुत जल्द हमारे बीच से चला गया। आपके परिजनों को यह दुख सहने की ताकत दे भगवान।'
 



पढ़ें: चीन से हुई झड़प में शहीद जवानों को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, देखें किसने क्या कहा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed