एलएसी पर चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये संख्या बढ़ सकती है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बीच ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।
चीन से झड़प में शहीद हुए जवानों को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, अमिताभ से अक्षय तक ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'गलवां घाटी में हमारे बहादुर जवानों के शहीद होने पर बेहद दुख है। देश उनकी सेवाओं को कभी नहीं भूलेगा। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।'
Deeply saddened by the death of our bravehearts in #GalwanValley. We will forever be indebted to them for their invaluable service to the nation.
My heartfelt condolences to their families 🙏🏻 pic.twitter.com/tGOGTU61X6
अमिताभ बच्चन ने लिखा है- 'जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी। उन्होंने हमारे देश को बचाने के लिए अपनी जान भी दे दी। भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को सलाम, जय हिंद।
T 3565 - .... ज़रा आँख में भर लो पानी ; जो शहीद हुए हैं उनकी , ज़रा याद करो क़ुर्बानी .. 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳they sacrificed their lives to protect our country , to keep us safe and secure. SALUTE Indian Army Officers and Jawans ! JAI HIND
अनुपम खेर ने लिखा, 'भारतीय सेना की जय। जय हिन्द।'
भारतीय सेना की जय। जय हिन्द।🇮🇳
सोनू सूद ने कर्नल संतोष बाबू की तस्वीर के साथ लिखा, 'आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। आपके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। हम आपको और आपके परिवार को सलाम करते हैं।'
Santosh babu.. you will remain in our hearts forever. Your sacrifice will never be forgotten. We Salute you and your family for what you did for our nation🙏. #GalwanValley 🇮🇳 pic.twitter.com/1tCBQrM7ab