फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 किलोमीटर पैदल जंगल पार कर पढ़ने जाती हैं लड़कियां, सोनू सूद ने पूरे गांव के लिए भेज दी साइकिल

Sun, 01 Nov 2020 09:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 01 Nov 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood To Give Cycle To Girls Who Walks 15 Km For Education to cross jungle
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद बीते कई महीनों से लोगों की मदद कर रहे हैं। गरीब और मजदूरों को घर पहुंचाने की शुरुआत करने वाले सोनू अब लोगों की निजी जिंदगी में भी सहायता करने लगे हैं। लोगों को सोनू सूद से इतनी उम्मीद है कि कुछ भी मांग बैठते हैं और सोनू भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते। 

Sonu Sood To Give Cycle To Girls Who Walks 15 Km For Education to cross jungle
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करते हुए मदद मांगी। संतोष चौहान नाम के एक ट्विटर यूजर ने सोनू से कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले की ऐसी हजारों लड़कियां हैं जिन्हें 5वीं कक्षा के बाद मजबूरन पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। 

Sonu Sood To Give Cycle To Girls Who Walks 15 Km For Education to cross jungle
सोनू सूद - फोटो : फाइल

संतोष ने लिखा, 'सोनू सूद जी गांव में 35 लड़कियां हैं जिन्हें पढ़ने के लिए 8 से 15 किलोमीटर जंगल के रास्ते से जाना पड़ता है। सिर्फ कुछ के पास ही साइकिल है। यह नक्सल प्रभावित रास्ता है। डर से इनके परिवार वाले आगे नहीं पढ़ने देंगे। अगर आप इन सभी को साइकिल दे पाएं तो इनका भविष्य सुधर जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood To Give Cycle To Girls Who Walks 15 Km For Education to cross jungle
सोनू सूद - फोटो : फाइल

संतोष की इस मांग पर सोनू सूद का ध्यान गया और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो हर लड़की को साइकिल देंगे। सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, 'गांव की हर लड़की के पास साइकिल होगी और हर लड़की पढ़ेगी। परिवारवालों से कह देना साइकिल पहुंच रही हैं, बस चाय तैयार रखना।'
 

विज्ञापन
Sonu Sood To Give Cycle To Girls Who Walks 15 Km For Education to cross jungle
सोनू सूद - फोटो : फाइल

सोनू सूद इन दिनों आम लोगों की खूब मदद कर रहे हैं। उनके पास हजारों की संख्या में लोगों के संदेश पहुंच रहे हैं, जिस पर उनकी टीम लगातार जवाब दे रही है। हालांकि उनके मदद करने पर कई लोग सवाल भी उठा चुके हैं।

पति ने श्वेता तिवारी पर लगाया बेटे को लापता करने का आरोप, बोले- मुझे पुलिस की धमकी दी गई

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed