फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीनों खान के चलते बर्बाद हो गया था इस मिस इंडिया का करियर, बी ग्रेड फिल्मों में भी किया काम

Fri, 19 Feb 2021 12:11 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 19 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Khans of Bollywood ruined sonu Walia's career, had to work in B grade films after bollywood
सोनू वालिया - फोटो : twitter

साल 1985 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम दर्ज करवाने वाली सोनू वालिया आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनू का जन्म 19 फरवरी, 1964 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ किस्से बताने जा रहे हैं। सोनू ने फिल्म खून भरी मांग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनू उस दौर में बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। साल 1988 में आई फिल्म आकर्षण में सोनू वालिया ने काफी बोल्ड सीन दिए।

Khans of Bollywood ruined sonu Walia's career, had to work in B grade films after bollywood
सोनू वालिया - फोटो : twitter

सोनू वालिया ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद मॉडलिंग में जाने का रास्ता चुना। जो कि उनका सही फैसला भी साबित हुआ क्योंकि यहां उन्हें जल्द ही सफलता भी मिलनी शुरू हो गई। मॉडलिंग में सफल करियर बनाने के बाद उन्होंने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और 1985 में मिस इंडिया का क्राउन अपने नाम किया।

Khans of Bollywood ruined sonu Walia's career, had to work in B grade films after bollywood
सोनू वालिया - फोटो : twitter

मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद तो जैसे सोनू वालिया के लिए बॉलीवुड का रास्ता भी खुल गया। सोनू वालिया ने 1988 में आई फिल्म 'खून भरी मांग' में काम किया। इस फिल्म में रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सोनू को भी इस फिल्म ने पहचान दिलाई और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khans of Bollywood ruined sonu Walia's career, had to work in B grade films after bollywood
सोनू वालिया

1988 में ही आई फिल्म 'आकर्षण' में सोनू वालिया ने काफी बोल्ड सीन दिए। झरने के किनारे जब उन पर एक हॉट सीन फिल्माया गया तो तहलका मच गया। उस दौर में इतने बोल्ड सीन्स परदे पर करना आसान नहीं था। सोनू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी हाइट के कारण फिल्मों में काम नहीं मिलता था। बॉलीवुड से जाने पर सोनू ने बताया था कि तीनों खान के कारण काम नहीं मिलता था। सोनू की हाइट पांच फीट आठ इंच थी। ये तीनों खान की हाइट से काफी ज्यादा थी।

विज्ञापन
Khans of Bollywood ruined sonu Walia's career, had to work in B grade films after bollywood
सोनू वालिया - फोटो : twitter

सोनू वालिया की मुख्य फिल्मों में 'दिल आशना है', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान' और 'तहलका' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्मों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। बाद में सोनू ने इंडस्ट्री को छोड़ शादी करने का मन बना लिया। उन्होंने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। अब वह यूएस में रहती हैं। उनकी एक लड़की भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed