भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दोनों एक-दूसरे को कभी इंटरव्यू तो कभी वीडियो शेयर कर भला-बुरा कहते दिखाई दे रहे हैं। खेसारी के आरोपों के बाद काजल राघवानी ने जवाब दिया और फिर खेसारी ने उसका पलटवार भी किया। इन सबके बीच दोनों सुपरस्टार की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। दरअसल, विवादों के बीच खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।
काजल राघवानी से अनबन के बीच खेसारी लाल यादव ने पोस्ट की रोमांटिक फोटो, लिखा- मोहब्बत होती तो भुला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों खूबसूरत वादियो में रोमांटिक पोज देकर फोटोशूट करवाते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई फोटो है। इस तस्वीर को साझा करते हुए खेसारी ने इमोशनल होकर दो लाइनें भी लिखी हैं। उन्होंने लिखा, 'मोहब्बत होती तो भुला जाता..लेकिन तुम तो इबादत हो...।'
बता दें कि हाल ही में खेसारी ने काजल राघवानी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान काजल राघवानी ने कहा कि खेसारी उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि स्टारडम हासिल करने में खेसारी का कोई हाथ नहीं है बल्कि पवन सिंह की वजह से उन्हें शोहरत मिली है।
इस बयान को लेकर खेसारी ने काजल राघवानी पर तंज कसते हुए कहा- 'संघर्ष फिल्म में मेरी कोई उपलब्धि नहीं थी, लेकिन अगर उसके बाद कोई फिल्म हिट हो जाती तो मुझे भी अच्छा लगता। मुझे बड़ी खुशी होती अगर ऐसा होता कि खेसारी के बाद कोई फिल्म हिट हो गई'।
विवादों के बीच इन दोनों की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लिट्टी चोखा' भी रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 9 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। जिसमें खेसारी और काजल की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में दिखाई देती। इनकी जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में गिनी जाती है।