{"_id":"602ea2bd8ebc3ee94076740f","slug":"trp-week-6-anupama-and-imli-still-rules-the-list-know-here-top-5-shows-details-inside","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TRP Week 6: अनुपमा ने नंबर 1 पर फिर से बनाई जगह, इस शो ने टॉप पांच में ली एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TRP Week 6: अनुपमा ने नंबर 1 पर फिर से बनाई जगह, इस शो ने टॉप पांच में ली एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बार्क इंडिया ने फिर से लोकप्रिय धारावाहिकों की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। तो इस हफ्ते की टीआरपी की दौड़ में सीरियल 'तुझसे है राब्ता' को बड़ा झटका लगा है और वो टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है। तो वहीं टॉप 5 की लिस्ट में किसी और शो ने एंट्री ले ली है। इसके अलावा कुछ शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर ही शामिल है। तो इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 6
अनुपमा
- फोटो : Twitter
लोकप्रिय शो 'अनुपमा', 'इमली' और 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर से नंबर 1 पर ही बना हुआ है। सीरियल में वनराज और अनुपमा के बीच तलाक हो रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ काव्या और पाखी के बीच अनबन चल रही है। सीरियल में आ रहे ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को भा रहे हैं। तो वहीं धारावाहिक में 'अनुपमा' के किरदार में रूपाली गांगुली की खूब तारीफ हो रही है।
3 of 6
इमली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद, धारावाहिक 'इमली' लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है और यह भी अपनी जगह पर कायम है। ‘इमली’ में फिलहाल आदित्य के दिल में इमली के लिए कुछ फीलिंग्स जग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : गुम है किसी के प्यार में
लिस्ट में तीसरे स्थान पर शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। पिछले हफ्ते भी इस शो ने अपनी जगह तीसरे स्थान पर बनाए रखी थी। इन दिनों धारावाहिक में काफी ड्रामा और अच्छी कहानी चल रही है। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
5 of 6
कुंडली भाग्य
तो वहीं चौथे स्थान पर इस बार भी धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' मौजूद है। यह धारावाहिक टॉप पर भी रहा था लेकिन फिलहाल, इसने टॉप 5 में अपनी जगह बना रखी है। सीरियल में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।