{"_id":"602e86158ebc3ee9584b1843","slug":"bipasha-basu-and-kareena-kapoor-fight-start-from-the-set-of-film-ajnabee-actress-slapped-in-anger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से करीना कपूर और बिपाशा बसु का हो गया था झगड़ा, हाथापाई तक आ गई थी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से करीना कपूर और बिपाशा बसु का हो गया था झगड़ा, हाथापाई तक आ गई थी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु और करीना कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की हीरोइनों के बीच अक्सर कैट फाइट देखने को मिलती है। तो कई बार अभिनेत्रियों के बीच चल रहा मनमुटाव भी सामने आ जाता है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी दो मशहूर अभिनेत्रियां हैं, जिनके बीच इतना बड़ा झगड़ा हुआ था कि बात हाथापाई तक आ गई थी। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस करीना कपूर खान और बिपाशा बसु की। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम तक करने से मना कर दिया था। इसके पीछे क्या वजह थी ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 5
बिपाशा बसु और करीना कपूर
- फोटो : Instagram
करीना कपूर और बिपाशा बसु आज भले ही दोस्तों की तरह मिलती हैं, लेकिन एक वक्त था जब दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं। बात साल 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' के दौरान की है। इस फिल्म में बिपाशा बसु, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में बिपाशा के कुछ बोल्ड सीन्स थे और उन्होंने जमकर अंग प्रदर्शन किया था। उनकी हॉटनेस की खूब चर्चाएं हुई थीं, जिसके चलते करीना कपूर के किरदार की कहीं बात ही नहीं हो रही थी।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
कहा जाता है कि बिपाशा बसु की बढ़ती लोकप्रियता और लाइमलाइट से करीना कपूर असुरक्षित महसूस करने लगी थीं। उन्हें लगने लगा कि बिपाशा फिल्म में उनसे पूरी फुटेज खा जाएंगी। इतना ही नहीं करीना बिपाशा से चिढ़ने लगी थीं।। खबरें ये आ गई थीं कि फिल्म के सेट पर दोनों के बीच काफी बड़ा झगड़ा हो गया और करीना ने बिपाशा को काली बिल्ली कह दिया था। बात यहां तक पहुंच गई कि करीना ने बिपाशा को थप्पड़ तक मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : Instagram
हद तो तब हो गई जब दोनों की लड़ाई में बीच-बचाव करने आए अभिनेता बॉबी देओल को भी करीना कपूर ने भला-बुरा कह दिया था। करीना से बिपाशा इतना तंग आ गई थी कि उन्होंने उनके साथ कभी काम ना करने की बात कह दी थी। बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू में इस कैट फाइट का जिक्र किया था। उन्होंने करीना पर बात को जबरदस्ती बढ़ाने का आरोप लगाया था और इसे बचकानी हरकत भी बताया था।
विज्ञापन
5 of 5
बिपाशा बसु, करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : Instagram
फिर सालों बाद ये लड़ाई तब खत्म हुई जब करीना कपूर ने सैफ अली खान की बर्थडे पार्टी पर बिपाशा बसु को बुलाया था। बिपाशा बसु सभी गिले-शिकवे भुलाकर इस पार्टी में पहुंची थीं। पार्टी में दोनों की गले मिलते हुए तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। सैफ अली खान दोनों के बीच सुलह करवाने में कामयाब रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।