फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिजिटल पर हिट्स की हैट्रिक के बाद राजकुमार का नया सिक्सर, टीम ‘स्त्री’ के साथ मिली ये नई फिल्म

Thu, 18 Feb 2021 08:39 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 18 Feb 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao gets a new film conract with stree team after Roohi trailer's success
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘रूही’ के ट्रेलर ने हिंदी फिल्म दर्शकों में एक बार फिर से सिनेमाघरों में जाने की चाहत जगा दी है। राजकुमार के भोलेपन पर फिदा दर्शकों ने फिल्म ‘रूही’ के ट्रेलर को जबर्दस्त प्यार दिया है और इस प्यार के प्रसार का नतीजा है कि राजकुमार राव को एक और कॉमेडी फिल्म मिल गई है। इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिल्म ‘स्त्री’ के अपने पार्टनर अपारशक्ति खुराना के साथ बनेगी।

Rajkummar Rao gets a new film conract with stree team after Roohi trailer's success
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंटेंट सिनेमा के ओरीजनल पोस्टर ब्वॉय राजकुमार राव को ये नई फिल्म हॉरर कॉमेडी ‘रूही’ के निर्माता दिनेश विजन से ही प्रसाद में मिली है। दिनेश विजन जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी की यात्रा पर हैं। इस नई फिल्म का एलान उन्होंने वहीं से कर दिया। दिनेश विजन के साथ इस फिल्म में चर्चित फिल्म निर्माता महावीर जैन भी जुड़ रहे हैं। महावीर जैन ने हाल ही में निर्माता निर्देशक आनंद एल राय के साथ मिलकर शतरंज के शहंशाह विश्वनाथन आनंद की बायोपिक बनाने का भी एलान किया है।

Rajkummar Rao gets a new film conract with stree team after Roohi trailer's success
राजकुमार राव, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिनेश विजन और महावीर जैन की साझेदारी में बनने जा रही है इस फिल्म में हीरोइन बनने का मौका किसे मिलेगा, इसमें किसी तरह का तुक्का लगाने की बात ही नहीं है। दिनेश विजन की पसंदीदा हीरोइन कृति सैनन ही इस फिल्म की हीरोइन होंगी। फिल्म में परेश रावल, रत्ना पाठक शाह को भी दो खास किरदारों के लिए साइन किया गया है। फिल्म का नामकरण होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao gets a new film conract with stree team after Roohi trailer's success
दिनेश विजन और महावीर जैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार राव औऱ कृति सैनन स्टारर इस फिल्म से गुजराती सिनेमा के एक और निर्देशक की भी हिंदी सिनेमा में बोहनी होने जा रही है। इनका नाम है, अभिषेक जैन। फिल्म का सारा काम, कास्टिंग और क्रू फाइनल होने के बाद दोनों निर्माताओं ने वैष्णोदेवी के दर्शन किए और अपनी इस फिल्म की कामयाबी के लिए आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन
Rajkummar Rao gets a new film conract with stree team after Roohi trailer's success
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार राव ने कोरोना संक्रमण काल में बैक टू बैक तीन ऐसी फिल्मों में काम किया है जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुईं। ये तीनों फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं और कोरोना काल में डिजिटल कामयाबी का सबसे ऊंचा प्रतिशत रखने वाले हिंदी सिनेमा के अभिनेताओं में राजकुमार फिलहाल पहले नंबर पर हैं। ‘छलांग’, ‘लूडो’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ की लगातार कामयाबी ने राजकुमार को साल 2021 में चोटी के सितारों में सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed