{"_id":"5c6a7601bdec224e0121e230","slug":"sonu-walia-birthday-special-miss-india-to-actress-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोल्ड सीन देकर चर्चा में आई थीं ये एक्ट्रेस, काम नहीं मिलने पर करनी पड़ी थीं बी ग्रेड फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोल्ड सीन देकर चर्चा में आई थीं ये एक्ट्रेस, काम नहीं मिलने पर करनी पड़ी थीं बी ग्रेड फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 19 Feb 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonu walia
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
80 और 90 के दशक की फेमस मॉडल और एक्ट्रेस सोनू वालिया आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 19 फरवरी, 1964 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्मीं सोनू 55 साल की हो गई हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।
2 of 5
सोनू वालिया
पढ़ाई खत्म करने के बाद सोनू वालिया ने मॉडलिंग में जाने का फैसला किया। छरहरी काया वालीं सोनू ने जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमा लिया। इसके बाद सोनू ने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और साल 1985 का ताज अपने नाम करने में कामयाब रही।
3 of 5
सोनू वालिया
मिस इंडिया बनने के बाद सोनू को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे। साल 1988 में सोनू वालिया ने फिल्म खून भरी मांग में काम किया। इस फिल्म में रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सोनू को भी इस फिल्म ने पहचान दिलाई और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू वालिया
साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म आकर्षण में सोनू वालिया ने बेहद बोल्ड सीन दिए। उस दौर में इतने बोल्ड सीन पर्दे पर फिल्माना बेहद कठिन होता था। झरने के किनारे फिल्माए गए उनके एक सीन ने तो हंगामा ही मचा दिया। उनकी मुख्य फिल्मों में दिल आशना है, खेल, स्वर्ग जैसा घर, आरक्षण, अपना देश पराए लोग, तूफान और तहलका जैसी कई फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू वालिया
सोनू को फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिली। मेनस्ट्रीम फिल्मों में रोल नहीं मिलने के बाद उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। सोनू ने इंडस्ट्री को छोड़ शादी करने का मन बना लिया। उन्होंने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। उनकी एक लड़की भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।