{"_id":"5c6aa6b1bdec223c464391a5","slug":"sunny-deol-love-story-with-wife-pooja-deol-know-about-untold-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल की पत्नी 'पूजा' के बारे में नहीं जानते होंगे आप, विदेश में गुपचुप तरीके से की थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल की पत्नी 'पूजा' के बारे में नहीं जानते होंगे आप, विदेश में गुपचुप तरीके से की थी शादी
Tue, 19 Feb 2019 07:43 AM IST
राजेश सैनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 19 Feb 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
sunny deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के एक्शन किंग रहे सनी देओल का बेटा करण देओल अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है । हाल ही में करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था । इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया । लोगों की नजरें अब करण देओल पर टिकी हुई हैं । दर्शक सनी देओल को करण में देखना चाहते हैं । आज हम आपको करण के बारे में नहीं बल्कि उनकी मां के बारे में बताते हैं ।
Sunny And Pooja Deol
सनी देओल इतनी बड़े स्टार बने । अब उनके बेटे की भी बॉलीवुड में एंट्र्री हो रही है लेकिन कभी सनी की पत्नी पूजा देओल को मीडिया के सामने आते नहीं देखा गया । आज हम आपको बताते हैं कि सनी देओल की शादी कब और कैसे हुई । सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी। इस मूवी में उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और ये एक हिट फिल्म साबित हुई थी।
sunny deol
बेताब की शूटिंग के दौरान ही अमृता हैंडसम और गुड लुकिंग सनी की ओर आकर्षित होने लगी थीं। ऑन स्क्रीन तो दोनों की जोड़ी जम ही गई थी, ऑफ स्क्रीन भी दोनों मिलने-जुलने लगे थे। फिल्म में दोनों का एक स्मूच सीन भी था। साथ ही कुछ इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बहुत बड़ी बात थी। जो सनी और अमृता ने पूरी बोल्डनेस के साथ दिए थे। दोनों का रील लाइफ रोमांस रियल लाइफ रोमांस बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol
अमृता सनी को बेइंतहा चाहने लगी थीं। वो पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं। लेकिन सनी इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने सबसे अपना और अमृता का रिश्ता छिपाकर रखा था। अमृता को लगता था कि सनी उनके लाइफ पार्टनर बनने के लिए बिलकुल पर्फेक्ट हैं। सनी पर परिवार की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने हमेशा अपने और अमृता के रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वहीं अमृता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं।
विज्ञापन
sunny deol
वो चाहती थीं कि अमृता की शादी ऐसे लड़के से हो जो किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखता हो। सनी का करियर अभी-अभी शुरू हुआ था। खबरों की मानें तो अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमृता ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। इस छानबीन में अमृता के सामने जो हकीकत आई उससे वो पूरी तरह से टूट गईं। उन्हें सनी के पहले रिलेशनशिप के बारे में पता चला। लंदन में पूजा नाम की एक लड़की से सनी का अफेयर था। अमृता के ऐसा करने से सनी के घर में भी हालात बिगड़ गए थे। उनकी मां प्रकाश कौर को भी ये रिश्ता बिलकुल मंजूर नहीं था।