फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooraj Barjatya: फैमिली फिल्में बनाने में माहिर हैं सूरज बड़जात्या, इन्होंने बॉलीवुड को दिया 'प्रेम'

Wed, 22 Feb 2023 10:22 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 22 Feb 2023 10:22 AM IST
सार

सूरज के साथ सलमान का काफी गहरा और पूराना रिश्ता रहा है। सलमान को बॉलीवुड का 'भाईजान' बनाने में सूरज ने अहम भूमिका निभाई। सूरज ने सलमान खान को लेकर उस दौर की हिट फिल्मों में से एक 'हम आपके हैं कौन' बनाई।

विज्ञापन
sooraj barjatya birthday know about film director who made these movies hum aapke hain koun maine pyar kiya
सूरज - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के मशहुर फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या आज यानी 22 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सूरज सफल निर्देशक होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक भी हैं। साल 1989 में सूरज ने अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’से की थी। उनकी यह फिल्म फैमिली ड्रामा थी। सूरज की इस फिल्म में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान ख़ान और मशहूर अदाकारा भाग्यश्री लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ सलमान खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। सलमान खान को बॉलीवुड में सूरज की इस फिल्म से ही ब्रेक मिला था। ‘ 

sooraj barjatya birthday know about film director who made these movies hum aapke hain koun maine pyar kiya
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में कीं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद सूरज ने फिल्म ‘विवाह’ का निर्देशन किया, जिसमें शाहिद कपूर और अमृता राव ने अहम भूमिकाएं निभाईं। 

sooraj barjatya birthday know about film director who made these movies hum aapke hain koun maine pyar kiya
सूरज बड़जात्या, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज के साथ सलमान का काफी गहरा और पुराना रिश्ता रहा है। सलमान को बॉलीवुड का भाईजान बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। 'हम आपके हैं कौन' उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसके बाद सलमान एक बार फिर सूरज की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पाओ’ में नजर आए। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट सोनम कपूर को कास्ट किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sooraj barjatya birthday know about film director who made these movies hum aapke hain koun maine pyar kiya
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज बड़जात्या ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का खिताब अपने नाम कराया है। 'हम आपके हैं कौन','हम साथ साथ हैं', 'मैंने प्यार किया', 'विवाह ', 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी कई सुपरहिट फिल्में कीं। शानदार फिल्मों के लिए उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
sooraj barjatya birthday know about film director who made these movies hum aapke hain koun maine pyar kiya
सूरज बड़जात्या, विनीता बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने विनीता से शादी की है। उनके तीन बच्चे हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट मेरी स्कूल मुंबई और सिंधिया स्कूल ग्वालियर से की।

यह भी पढ़ें-  Bollywood: इन बॉलीवुड स्टार्स की पहली कमाई रही बेहद खास, किसी ने खरीदी ऑडी तो किसी ने खरीदी यह कार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed