फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: एक्शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा के किंग बने सूरज बड़जात्या, सलमान को बनाया स्टार

Fri, 22 Feb 2019 06:54 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 22 Feb 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
sooraj barjatya produced family drama film with Rajkumar Barjatya make salman khan superstar
Salman and Sooraj Barjatya - फोटो : file photo
सूरज बड़जात्या का नाम ऐसे निर्देशकों में शुमार है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में फैमिली ड्रामा और रीमेक का दौर शुरू किया। हाल ही में उनके पिता राजकुमार बड़जात्या का निधन हुआ है। सूरज बड़जात्या ने पिता के साथ मिलकर कई साफ-सुथरी और ट्रेडिशनल फिल्में बननाई। आज सूरज बड़जात्या का जन्मदिन है। 22 फरवरी 1964 को जन्मे सूरज ने पिता के साथ मिलकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' के निर्देशन से की थी। आइए जानते हैं सूरज की उन फिल्मों के बारे में जिनसे दर्शकों को 'प्रेम' हो गया।
sooraj barjatya produced family drama film with Rajkumar Barjatya make salman khan superstar
rajkumar barjatya - फोटो : social media
सूरज बड़जात्या के सबसे फेवरेट हीरो सलमान खान हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने सलमान खान को सुपरस्टार बना दिया था। आप ऐसा भी कह सकते हैं कि सलमान को सुपरस्टार बनाने वाले सूरज बड़जात्या ही हैं। सूरज को प्रेम नाम से खास लगाव है। वो अपनी हर फिल्म में सलमान खान का नाम 'प्रेम' रखते हैं। एक समय पर सलमान खान को लोग प्रेम नाम से जानने लगे थे। फैमिली ड्रामा फिल्मों के ट्रेंड सेटर बने सूरज....
sooraj barjatya produced family drama film with Rajkumar Barjatya make salman khan superstar
salman khan - फोटो : file photo
मैंने प्यार किया (1989)-
सूरज की ज्यादातर फिल्में राजश्री प्रोडक्शन में ही बनती हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सूरज ने अपने करियर की शुरुआत की थी। सूरज की पहली ही फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। ये फिल्म दोस्ती और फिर प्यार की कहानी थी। सूरज ने इस प्रेम कहानी को बखूबी परदे पर पेश किया था। इस फिल्म के बाद सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
sooraj barjatya produced family drama film with Rajkumar Barjatya make salman khan superstar
हम आपके हैं कौन - फोटो : file photo
हम आपके हैं कौन (1994)-
सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्मों में शादी के कॉन्सेप्ट को नई पहचान दी थी। ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। 14 गानों के साथ बनी इस फिल्म में भारतीय संस्कृति को बखूबी दिखाया गया था। ये फिल्म 'नदिया के पार' का रीमेक थी। इस फिल्म में भी सलमान खान का नाम प्रेम था। इस फिल्म को देखने के बाद देश में शादी के जश्न को मनाने का तरीका ही बदल गया था।
विज्ञापन
sooraj barjatya produced family drama film with Rajkumar Barjatya make salman khan superstar
hum saath saath hain - फोटो : social media
हम साथ-साथ हैं (1999)-
दर्शक आज भी इस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में कई परिवारों की कहानी को दर्शाया गया था। इसमें भी सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और तबू जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। ये फिल्म 'रामायण' के कॉन्सेप्ट पर आधारित थी। साथ ही इसमें भारत में ज्वॉइंट फैमिली की परेशानियों को दिखाया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed