फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: सूरज बड़जात्या ने अनुपम खेर के लिए लिखी चिट्ठी, 'विजय 69' के लिए बधाई देते हुए लिखीं ये बातें

Wed, 06 Nov 2024 12:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 06 Nov 2024 12:26 PM IST
सार

अनुपम खेर की फिल्म 'विजय 69' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लिए तमाम फिल्मी हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। निर्माता सूरज बड़जात्या ने भी पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन
Sooraj Barjatya wishing Anupam Kher all the best for His Upcoming Movie Vijay 69 and 40 years in film Industry
सूरज बड़जात्या-अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता अनुपम खेर 'सिग्नेचर' के बाद एक और फिल्म के साथ दर्शकों के बीच आ रहे हैं। यह फिल्म भी ओटीटी पर आ रही है। इसमें वे 69 वर्षीय विजय मैथ्यू की भूमिका में हैं, जो ट्रायथलॉन एथलीट बनना चाहता है। यह फिल्म शुक्रवार 8 नवंबर को रिलीज होगी। संयोग है कि इसी साल अनुपम खेर के अभिनय सफर को चार दशक हो गए हैं। उन्होंने 'सारांश' से डेब्यू किया। राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म में सूरज बड़जात्या ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। अनुपम खेर की 'विजय 69' की रिलीज से पहले सूरज बड़जात्या ने उनके लिए एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक्टर को उनकी आगामी फिल्म के लिए बधाई देने के साथ-साथ एक खत भी लिखा है।

Sooraj Barjatya wishing Anupam Kher all the best for His Upcoming Movie Vijay 69 and 40 years in film Industry
विजय 69 - फोटो : इंस्टाग्राम

40 साल पूरे करने पर दी बधाई
सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'अनुपम खेर के इंडस्ट्री में 40 साल पूरे होने का जश्न...असाधारण जीवन यात्रा वाला एक इंसान। अनुपम खेर ने अपनी पूरी करियर यात्रा में शानदार चीजें की हैं और अब भी उनका यही प्रयास जारी है। उन्हें 'विजय 69' के लिए हमारी तरफ से शुभकामनाएं। यह एक ऐसी फिल्म है, जो हर किसी का दिल छू जाएगी। इसी के साथ सूरज बड़जात्या ने एक खत अटैच किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

Sooraj Barjatya wishing Anupam Kher all the best for His Upcoming Movie Vijay 69 and 40 years in film Industry
विजय 69 - फोटो : सोशल मीडिया

'खास है हमारा रिश्ता'
चिट्ठी में सूरज ने लिखा है, 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अनुपम सर की 40 साल साल पुरानी यात्रा को मैंने बहुत गौर से देखा है और इस यात्रा में उनका सहयोगी रहा हूं। मैं 'सारांश' का चौथा असिस्टेंड डायरेक्टर था, जो उनकी पहली फिल्म थी। वहीं से हमारा रिश्ता, जुड़ाव और एक-दूसरे के प्रति लगाव शुरू हुआ। उन्होंने सेट पर मुझे पहला काम दिया, जो कि 'सारांश' की स्क्रिप्ट दिलवाना था। इसके बाद हम आपके हैं कौन, विवाह, प्रेम रतन धन पायो और हाल ही में ऊंचाई में हमने साथ काम किया, मैंने उन्हें निर्देशित किया। अनुपम जी मेरे करियर के महत्वपूर्ण क्षणों का हिस्सा रहे हैं और एक तरह से मैं भी रहा हूं। शायद इसीलिए हमारा रिश्ता बहुत खास है'।
Puneet Issar: विरासत में मिली थी पुनीत इस्सर को अभिनय की कला, 'कुली' के हादसे के बाद 'दुर्योधन' बन चमकी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Barjatya wishing Anupam Kher all the best for His Upcoming Movie Vijay 69 and 40 years in film Industry
विजय 69 - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix_in

'अनुपम खेर के अभिनय का अध्ययन करना चाहिए'
सूरज बड़जात्या ने आगे लिखा है, 'हम दोनों ने ही एक-दूसरे को आगे बढ़ते देखा है। अपने उतार-चढ़ाव साझा किए हैं और हमारी दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। अनुपम जी मेरे लिए अभिनय की एक संस्था हैं। आप उनसे सीख सकते हैं, उनका अभिनय देख हैरान हो सकते हैं। मैं तो कहूंगा कि इस पीढ़ी के सफल अभिनेताओं को बेहतर बनने के लिए उनके अभिनय का जरूर अध्ययन करना चाहिए'।
Samantha Ruth Prabhu: 'भाभी से बहन बन गईं', राणा दग्गुबाती ने ली सामंथा से चुटकी, अभिनेत्री नहीं रोक पाईं हंसी

विज्ञापन
Sooraj Barjatya wishing Anupam Kher all the best for His Upcoming Movie Vijay 69 and 40 years in film Industry
विजय 69 - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने कहा शुक्रिया
आगे लिखा है, 'मैं 'विजय 69' के ट्रेलर देखकर अभिभूत हूं। 69 साल की उम्र में भी अनुपम खेर कमाल कर रहे हैं। मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं और 'विजय 69' के लिए उनका उत्साह बढ़ाना चाहता हूं। अनुपमजी जैसा कोई नहीं है। मैं जानता हूं कि सिनेमा में अपने 40वें साल में वे एक और कमाल की फिल्म से वे हमें भावुक कर देंगे, रुला देंगे। हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम उनके जीवन में रहे और उनकी प्रतिभा को देख पा रहे हैं'। सूरज के पोस्ट पर अनुपम खेर ने कमेंट किया है, 'प्रिय सूरज, इस प्यारे पत्र के लिए बहुत शुक्रिया और प्यार। तुम दुनिया के सबसे उम्दा व्यक्ति हो। साथ ही तुम मेरे पसंदीदा निर्देशक भी हो। ईश्वर तुम्हें दुनियाभर की खुशियां दे। तुम्हारे लिए दुआएं ही निकलती हैं'। फिल्म 'विजय 69' नेटफ्लिक्स पर 8 नवंबर को रिलीज हो रही है।
Bhool Bhulaiyaa: कार्तिक आर्यन की 'भूल भलैया 3' के बीच दर्शकों ने अक्षय को किया मिस; ट्रेंड कर रहा पहला पार्ट

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed