फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूरज पंचोली और दिशा सालियान के परिवार ने इस अभिनेता के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, अफवाह फैलाने का लगाया आरोप

Fri, 14 Aug 2020 09:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 14 Aug 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Sooraj Pancholi and Disha Salian parents have filed separate police complaints against actor Puneet Vashisht for a defamatory Facebook post
दिशा सालियन, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के अलावा उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत भी चर्चा में है। दिशा सालियान ने सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले आत्महत्या की थी। वहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में अभिनेता सूरज पंचोली का नाम जोड़ा जा रहा है। जिस पर सूरज पंजोली को बाद में आकर सफाई भी दे पड़ी थी, लेकिन अब सूरज पंचोली और दिशा सालियान के परिवार ने अभिनेता पुनीत वशिष्ठ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

Sooraj Pancholi and Disha Salian parents have filed separate police complaints against actor Puneet Vashisht for a defamatory Facebook post
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

पुनीत वशिष्ठ पर यह मामला सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत के बारे में अफवाह फैलने पर दर्ज करवाया गया है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो पुनीत वशिष्ठ ने 30 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत के मामले में सूरज पंचोली का नाम जोड़ा था। ऐसी अफवाह फैलाने के लिए सूरज पंचोली और दिशा सालियान के परिवार ने अब पुनीत वशिष्ठ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Sooraj Pancholi and Disha Salian parents have filed separate police complaints against actor Puneet Vashisht for a defamatory Facebook post
सूरज पंचोली की वायरल तस्वीर - फोटो : ट्विटर

सूरज पंचोली ने अपनी शिकायत में कहा है, 'पुनीत वशिष्ठ और कुछ बड़े संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत स्टोरी चलाई जा रही है। इस तरह के पोस्ट के लिए पुलिस को उनसे जवाब तलब करना चाहिए और यदि उनके पास कोई सबूत नहीं है, तो कार्रवाई होनी चाहिए।' वहीं दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Pancholi and Disha Salian parents have filed separate police complaints against actor Puneet Vashisht for a defamatory Facebook post
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश सालियान ने यह शिकायत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि पुनीत वशिष्ठ, संदीप मलान और नमन शर्मा नाम के तीन लोगों ने दिशा सालियान की मौत को लेकर कई तरह की अफवाएं फैलाई हैं। दिशा के पिता ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दिशा के बारे में फैल रही निगेटिव बातों से उनका परिवार आहत है।

विज्ञापन
Sooraj Pancholi and Disha Salian parents have filed separate police complaints against actor Puneet Vashisht for a defamatory Facebook post
पुनीत वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर पुनीत वशिष्ठ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं कौन होता हूं सूरज पंचोली पर आरोप लगाने वाला।' आपको बता दें कि दिशा सालियान ने आठ जून को कथित तौर पर एक बिल्डिंग से खुदकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत के ठीक एक हफ्ते बात सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला था। पुलिस ने बताया था कि उन्होंने भी आत्महत्या की थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कुछ लोग सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत को एक-दूसरे से जोड़कर देख रहे हैं। 

पढ़ें: कोरोना से जंग जीतने के बाद पहली बार घर से बाहर दिखे अमिताभ बच्चन, मां के जन्मदिन को मनाया इस अंदाज में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed