{"_id":"5cb86cc0bdec22143f7597b3","slug":"sooryavansham-actress-soundarya-to-youtube-blogger-danish-zehen-5-celebrity-died-in-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरा ठाकुर की पत्नी ही नहीं 4 सेलिब्रिटी की भी हुई एक्सीडेंट में मौत, एक तो था यूट्यूब का 'बादशाह'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हीरा ठाकुर की पत्नी ही नहीं 4 सेलिब्रिटी की भी हुई एक्सीडेंट में मौत, एक तो था यूट्यूब का 'बादशाह'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 18 Apr 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Danish, Soundarya and paul
- फोटो : file photo
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री की कई सारी ऐसी हस्तियां है जो हादसे का शिकार हो गईं और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की 2 फेमस एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा हुआ। इन एक्ट्रेस के नाम भार्गवी और अनुषा रेड्डी हैं जिनकी कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। दोनों ही अभिनेत्रियां शूटिंग कर वापस लौट रही थीं जब यह हादसा हुआ। यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब स्टार्स की इस तरह से मौत हो गई हो। तो चलिए आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जो इन हादसों का शिकार हुए।
Trending Videos
2 of 6
soundarya
- फोटो : file photo
21 मई 1999 को रिलीज हुई सूर्यवंशम फिल्म से साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस सौंदर्या ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में हीरा ठाकुर बने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल निभाया था। सौंदर्या का निधन महज 31 साल की उम्र 17 अप्रैल 2004 में हुआ। सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं, तभी बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Danish Zehen
- फोटो : social media
मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट दानिश जेहन की अचानक मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दानिश की मौत कार एक्सीडेंट में हुई थी। जिस वक्त दानिश का एक्सीडेंट हुआ वह किसी शादी से वापस आ रहे थे। दानिश मशहूर यूट्यूबर होने के साथ-साथ ब्लॉगर भी थे और युवाओं में काफी लोकप्रिय थे। दानिश महज 22 साल का था।
4 of 6
Manisha Rai
- फोटो : twitter
भोजपुरी फिल्म 'कोहबर' से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस मनीषा राय की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक्ट्रेस शूटिंग के लिए जा रही थीं जब उनकी कार को एक मोटरसाइकल ने टक्कर मारी। अभिनेत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। यह घटना उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में घटी।
विज्ञापन
5 of 6
Paul Walker
- फोटो : twitter
फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फेम एक्टर पॉल वॉकर की नवंबर, 2013 में कैलिफोर्निया में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 40 वर्षीय पॉल वॉकर की कार की स्पीड उस वक्त बहुत ज्यादा थी जब वह एक लैंप पोस्ट और दो पेड़ से जा टकराई। इसके बाद उस कार में आग भी लग गई। डॉक्टरों ने बताया कि चोट और ट्रॉमा की वजह से एक्टर की मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।