फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooryavanshi Vs Eternals: एडवांस बुकिंग में ‘इटर्नल्स’ आगे, पहले दिन ‘सूर्यवंशी’ के सामने ये चुनौती

Wed, 03 Nov 2021 12:18 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 03 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sooryavanshi Eternals first day collection cast and crew box office release date marvel akshay kumar
सूर्यवंशी और इटर्नल्स पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रिलायंस एंटरटेनमेंट और करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के साझा सहयोग में बनी अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज को लेकर इसके निर्माताओं और प्रदर्शकों के बीच चला आ रहा गतिरोध मंगलवार को दूर हो गया। ये फिल्म अब पांच हजार से ज्यादा स्क्रीन्स के साथ रिलीज के लिए तैयार है। शुक्रवार 5 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म का सीधा मुकाबला मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘इटर्नल्स’ से होगा जिसमें एक साथ 10 नए सुपर हीरो मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में शामिल हो रहे हैं। इनमे से एक सुपरहीरो को हिंदी फिल्म जगत में बतौर एक सुपरस्टार काम करते दिखाया गया है।

Sooryavanshi Eternals first day collection cast and crew box office release date marvel akshay kumar
सूर्यवंशी और इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बॉक्स ऑफिस पर इस साल के सबसे बड़े मुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के मामले में बाजी ‘इटर्नल्स’ के हाथ लगी है जिसकी एडवांस बुकिंग सोमवार से ही शुरू हो गई और इसके शुक्रवार के दिन के अधिकतर शोज करीब करीब हाउसफुल हो चुके हैं। देश के तमाम राज्यों में सिनेमाघरों को सौ फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति मिलने से इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में चमत्कारिक बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। मुंबई के फिल्म ट्रेड विशेषज्ञों का अनुमान है कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की पहले दिन की ओपनिंग करीब 30 करोड़ रुपये तक की लग सकती है। इसके पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ की पहले दिन की ओपनिंग पौने तीन करोड़ रुपये हुई थी।

Sooryavanshi Eternals first day collection cast and crew box office release date marvel akshay kumar
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के साथ रिलीज हो रही मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘इटर्नल्स’ की एडवांस बुकिंग सोमवार से ही शुरू हो गई थी। अब तक मिले आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरदार तरीके से हो रही है। फिल्म के शुक्रवार के दिन के सारे शोज करीब करीब हाउसफुल हो चुके हैं। वहीं, फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की एडवांस बुकिंग मंगलवार देर शाम शुरू हो सकी और इसके पहले दिन के शोज की तकरीबन सारी सीटें बुक माई शो पर खाली ही दिखीं। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की एडवांस बुकिंग के बुधवार से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooryavanshi Eternals first day collection cast and crew box office release date marvel akshay kumar
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दोनों फिल्मों के प्रचार प्रसार की तुलना करें तो भी फिल्म ‘इटर्नल्स’ का पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि फिल्म को ‘सूर्यवंशी’ के मुकाबले ज्यादा थिएटर्स नहीं मिले हैं लेकिन इसके कलाकारों की भारत के चुनींदा मीडिया घरानों से बातचीत के चलते इसके बारे में देश के दूर दराज के इलाकों तक इसकी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। फिल्म के एक कलाकार कुमैल ननजियानी का ‘अमर उजाला’ ने एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू किया जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने से बीते हफ्ते काफी हलचल रही।
 

विज्ञापन
Sooryavanshi Eternals first day collection cast and crew box office release date marvel akshay kumar
सूर्यवंशी और इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अक्षय कुमार के करियर के लिए खासी अहम मानी जा रही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का बजट करीब 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ये फिल्म पिछले साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना संक्रमण के बार बार विकराल रूप धारण करने के चलते इसकी रिलीज बार बार खिसकती रही। कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्ध ठाकरे ने जब 22 अक्तूबर से महाराष्ट्र के सिनेमाघर खोलने की अनुमति दी तो सबसे पहले ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट ही सामने आई थी। निर्देशक रोहित शेट्टी के पुलिस यूनीवर्स की ये चौथी फिल्म है, इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में ‘सिंघम’ और ‘सिंघम 2’ वह अजय देवगन के साथ और ‘सिम्बा’ रणवीर सिंह के साथ बना चुके हैं। इन फिल्मों के ये दोनों सितारे फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में विशेष भूमिकाएं निभा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed