{"_id":"625b10626748404c302b60f3","slug":"soundarya-death-anniversary-sooryavansham-lead-actress-lost-her-life-in-a-helicopter-crash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Soundarya Death Anniversary: बिग बी संग खूब जमी थी इस एक्ट्रेस की केमिस्ट्री, प्लेन क्रैश ने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Soundarya Death Anniversary: बिग बी संग खूब जमी थी इस एक्ट्रेस की केमिस्ट्री, प्लेन क्रैश ने छीन ली जिंदगी
अभिनेत्री सौंदर्या मुख्य रूप से साउथ फिल्मों में सक्रिय थीं, लेकिन फिल्म सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन यानी हीरा ठाकुर की पत्नी बन उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई थी। ये फिल्म भले ही उस समय बॉक्स ऑफिस पर सफल न रही हो लेकिन आज भी टीवी पर इसे देखा जाता है और इस फिल्म में बिग-बी और सौंदर्या की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। हालांकि अब एक्ट्रेस सौंदर्या हमारे बीच नहीं हैं। 17 अप्रैल 2004 में एक प्लैन क्रैश में इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री का निधन हो गया था। जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ खास पहलू....
2 of 4
सौंदर्या
- फोटो : social media
100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
अभिनेत्री सौंदर्या का असली नाम सौम्या सत्यनारायण था। इनके पिता कन्नड़ इंडस्ट्री में एक राइटर और प्रोड्यूसर थे। सौदर्या ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में कन्नड़ मूवी गंधर्व से की थी। इंडस्ट्री में डेब्यू के शुरुआती दौर में ही इन्होंने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। 12 साल के करियर में उन्होंने तकरीबन 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
3 of 4
सौंदर्या
- फोटो : social media
एक्टिंग के लिए छोड़ थी एमबीबीएस की पढ़ाई
अभिनेत्री सौंदर्या ने डॉक्टर बनने की तैयारी कर रही थीं और इसके लिए वह एमबीबीएस की पढ़ाई भी कर रही थीं लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद वह अभिनय की दुनिया में आ गईं और सफल भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिनेत्री सौंदर्या
- फोटो : social media
साल 2003 में हुई थी शादी
सौंदर्या ने एक्टिंग की ऊंचाइयों पर पहंचने के बाद साल 2003 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी की थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। साल 2004 में सौंदर्या जब राजनीतिक प्रचार के लिए बैंगलौर से करीमनगर जा रही थीं और इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रसित हो गया। इस हादसे में अभिनेत्री सौंदर्या ने अपनी जान गंवा दी और महज 31 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुर्घटना में उनके भाई का भी निधन हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।