मौत जिंदगी का एक ऐसा सच है जिससे ना कोई छिप सकता है और ना ही भाग सकता है। बॉलीवुड सेलेब्स की आलीशान जिंदगी को देखकर लोग सोचते हैं कि इन्हें ना कोई कमी होगी और ना ही किसी बात का दुख। हालांकि मौत तो वो सच है कि इसे बॉलीवुड सेलेब्स भी छुटकारा नहीं पा सकते। कब कौन कैसे और किस वक्त इस दुनिया से चला जाएगा ये कोई नहीं जानता है। मौत तो कभी भी आए दुख देती है लेकिन जब सितारे अचानक दुनिया को अलविदा कह देते हैं तो उनके चाहने वालों को धक्का लग जाता है।
दर्दनाक: दुर्घटना के कारण इन सितारों की हुई थी मौत, एक को तो पहले ही हो गया था मौत का आभास
अरिजीत लवानिया और गगन कैंग
महाकाली- अंत है आरंभ जैसे टीवी शो का हिस्सा रह चुके अरिजीत का 19 अगस्त 2017 में निधन हो गया था। वो मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर थे जब उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उनके साथ गाड़ी में दो और लोग मौजूद थे लेकिन अरिजीत को बचाया ना सका। उनके निधन का लोगों को गहरा धक्का लगा था। वहीं गगन कैंग भी उनके साथ गाड़ी में थे और इस हादसे में उनकी जान भी चली गई थी। गगन इंद्र देव के रोल के लिए मशहूर थे।
सोनिका चौहान
मॉडल और टीवी अभिनेत्री सोनिका चौहान की मौत ने भी हर किसी को रुला दिया था। वो फेमिना मिस इंडिया और मिस डीवा का हिस्सा भी थीं। एक सड़क हादसे में 29 अप्रैल 2017 को उनकी मौत हो गई थी। ऐसा भी कहा गया था कि वो गाड़ी चलाते नशे में धुत थीं और इस वजह से वो गाड़ी का संतुलन खो बैठीं थीं।
सौंदर्या
दक्षिण फिल्मों और सूर्यवंशम फिल्म की अभिनेत्री सौंदर्या की मौत ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। 17 अप्रैल 2004 को एक विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मौत के वक्त वो प्रेग्नेंट थीं। अपने करियर की ऊंचाई पर जिस तरह से सौंदर्या की मौत हुई थी उसे देखकर हर किसी के आंसू निकल पड़े थे। विमान में उनके भाई भी मौजूद थे और उनका भी निधन हो गया था।
जसपाल भट्टी
अपनी अदायगी से सबको हंसाने वाले जसपाल भट्टी सबको यूं रुला कर चले जाएंगे ये कोई नहीं जानता था। पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता और कॉमेडियन जसपाल भट्टी का जालंधर में कार दुर्घटना के चलते निधन हो गया था। 25 अक्तूबर 2012 को जसपाल भट्टी हमेशा हमेशा के लिए अपने चाहने वालों को रोता छोड़ गए थे।
