फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: सौरव गांगुली ने थिएटर में देखी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', फिल्म को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Sun, 30 Jul 2023 05:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 30 Jul 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly watched Rocky aur Rani kii Prem Kahaani in Theater Former Cricketer Found Film darun
सौरव गांगुली, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। लोगों का इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। 28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आम दर्शकों से लेकर कई सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ गया है। 


Shabana Azmi: शबाना आजमी ने बताया अपने पहले स्क्रीन टेस्ट का अनुभव, बोलीं- बहुत भयंकर था

Sourav Ganguly watched Rocky aur Rani kii Prem Kahaani in Theater Former Cricketer Found Film darun
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म देखने के बाद सौरव इसकी जमकर तारीफ की। दरअसल, हाल ही में सौरव सिनेमाघर में यह फिल्म देखने पहुंचे थे। इस दौरान जब एक प्रशंसक ने उन्हें फिल्म के बारे में पूछा तो पूर्व क्रिकेटर ने बंगाली में उत्तर देते हुए 'दारुण' कहा। इसका अर्थ उत्कृष्ट होता है। ट्विटर पर इस प्रशंसक ने थिएटर की तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

Sourav Ganguly watched Rocky aur Rani kii Prem Kahaani in Theater Former Cricketer Found Film darun
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि गांगुली कोलकाता के रहने वाले हैं और फिल्म में एक प्रमुख बंगाली तत्व भी है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में  आलिया रानी चटर्जी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं।
Ranveer-Deepika: रणवीर के फोटो वाली जैकेट पहने हुए दिखीं दीपिका पादुकोण, पति के साथ में देखी 'आरआरकेपीके'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly watched Rocky aur Rani kii Prem Kahaani in Theater Former Cricketer Found Film darun
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बता दें कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो करण जौहर द्वारा निर्देशित और इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा किया गया है। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

विज्ञापन
Sourav Ganguly watched Rocky aur Rani kii Prem Kahaani in Theater Former Cricketer Found Film darun
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म की शूटिंग मुंबई, नई दिल्ली, रूस और जम्मू-कश्मीर में की गई थी। फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। लोगों को फिल्म का गाने काफी पसंद आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की है। जानकारी के मुताबिक इसने दो दिनों में 27 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। 
Cardi B: लाइव कॉन्सर्ट में एक शख्स ने कार्डी-बी पर फेंकी ड्रिंक, गुस्साई सिंगर ने उठाया यह कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed