फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसपा सुप्रीमो मायावती संग लोकसभा चुनाव लड़ेगा ये साउथ का सुपरस्टार, पीएम मोदी से रहा खास नाता

Fri, 15 Mar 2019 09:15 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 15 Mar 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
south actor pawan kalyan tied with mayawati for general election 2019
pawan kalyan - फोटो : File

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण ने आम चुनाव 2019 में उतरने की तैयारी कर ली है। इसके लिए उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती से हाथ मिला लिया है। इससे साबित हो गया है कि वह आंध्र प्रदेश की राजनीति के तीसरे विकल्प हैं। पवन लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने मायावती से मुलाकात की। इसके बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि वह अभिनेता को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना देखना चाहती हैं। 

south actor pawan kalyan tied with mayawati for general election 2019
pawan kalyan mayawati - फोटो : ANI

वहीं, मायावती ने पवन कल्याण की जनसेना पार्टी को बहुजन समाजवादी पार्टी के समर्थन का भी एलान किया। ऐसे में पवन के विरोधियों का मानना है कि अभिनेता को चुनाव में खड़ा कर पब्लिक वोट अपनी तरफ खींचने वाली राजनीति है जो कामयाब नहीं होगी। हाल ही में अभिनेता ने राजामुंदरी में जनसभा की थी जिसे देख विरोधियों की पैरों तले जमीन खिसक गई थी। इस जनसभा में तकरीबन एक लाख लोग पहुंचे थे जिसे देख पवन भी बहुत उत्साहित हुए थे। 


south actor pawan kalyan tied with mayawati for general election 2019
पवन कल्याण - फोटो : ANI

इससे पहले बीते आम चुनाव (2014) में पवन ने भारतीय जनता पार्टी के लिए मोर्चा संभाला था। उस दौरान वह पीएम नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए वोट मांगते नजर आए थे। इस बार के चुनावों में उन्होंने अपनी पार्टी जनसेना तैयार कर मैदान में उतरने का फैसला लिया है। मगर बीजेपी के लिए प्रचार कर चुके पवन के लिए इस बार वोट मांगना कोई आसान काम नहीं होगा। क्योंकि लोगों के मन में वह बीजेपी के समर्थक हैं। यह भी कहना मुश्किल है कि सिर्फ मायावती के समर्थन के चलते पवन कल्याण को अनुसूचित जाति-जनजाति के वोट मिल जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
south actor pawan kalyan tied with mayawati for general election 2019
pawan kalyan - फोटो : file photo

बता दें कि पवन कल्याण खुद कापू समाज से हैं और निचली जातियों पर उनकी पकड़ मजबूत नहीं है। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश 18 फीसदी एससी/एसटी वोट वाला राज्य है। वहीं, पिछड़ी जाति के बाद एससी/एसटी ही राज्य की राजनीति में अहम रोल निभाता है। ऐसे में जगन मोहन रेड्डी एससी/एसटी के वोटों पर लंबे समय से नजर डाले बैठे हुए हैं। इस तरह वोट बटने से चंद्रबाबू को फायदा हो सकता है। 

विज्ञापन
south actor pawan kalyan tied with mayawati for general election 2019
pawan kalyan - फोटो : अमर उजाला

जन सेना पार्टी
बता दें कि जन सेना पार्टी की स्थापना करीब पांच साल पहले 14 मार्च 2014 को हुई थी। इसके संस्थापक तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण हैं। पार्टी का मुख्यालय प्रशासन नगर, जुबली हिल्स, हैदराबाद, तेलंगाना में है। वहीं पार्टी का चुनाव चिन्ह गिलास है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed