जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' का टीजर सोशल मीडिया पर लांच किया। यह फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है और इसमें सोनी राजदान के अलावा अश्विन कुमार, अंशुमान झा और कुलभूषण खरबंदा सहित कई बड़े कलाकार हैं।
बर्थडे पर आलिया ने लांच किया मां सोनी राजदान की फिल्म का टीजर, बताया बेहतरीन गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' को 8 महीने बाद यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर सर्टिफिकेट पाने के लिए जुलाई 2018 में पहली बार फिल्म को फाइल किया गया था। अपनी फिल्म को इंसाफ दिलाने के लिए निर्माताओं और कलाकारों को 8 महीने, छह स्क्रीनिंग्स और सात सुनवाइयों तक इंतजार करना पड़ा है। इस फिल्म के साथ कुछ ऐसा हुआ है जो शायद ही कभी हुआ होगा। इस फिल्म के सर्टिफिकेशन के लिए देरी पर देरी होती रही और आखिरकार अब यह फिल्म रिलीज होने वाली है।
अपनी फिल्म को लेकर अश्विन ने जब लड़ाई शुरु की तो सीबीएफसी के द्वारा फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने पर फैसला हुआ। इस फिल्म में 16 साल के दो किरदारों की प्रेम कहानी को दिखाया गया है जो कश्मीर की घाटी में पनपती है। फिल्म के दोनों लीड कैरेक्टर घाटी में लापता हुए अपने-अपने पिता की तलाश करते हुए नजर आएंगे।
What a grt bday gift mum @sonirazdan gave me! The teaser of @nofathers_movie #nofathersinkashmir by India’s yngest Oscar nom dirctor @ashvinkumar girl frm london meets boy frm Kashmir what a stunning pair these teens make - just can’t wait to see it! Watch https://t.co/1kfagcZiF9
फिल्म का टीजर अब रिलीज हो चुका है जिसमें नूर की कहानी दिखाई गई है। नूर एक एक ब्रिटिश भारतीय है जो अपने लापता पिता का पता लगाने के लिए कश्मीर वापस आता है। वहां पर वह माजिद से दोस्ती करता है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि माजिद किस तरह से उसके पिता को खोजने के लिए मदद करता है।
फिल्म की एक टैगलाइन है 'हर कोई सोचता है कि वो कश्मीर को जानता हैं', फिल्म कश्मीरी लोगों की वास्तविकताओं और उनकी असली कहानियों को दिखाने का प्रयास करती है। इस फिल्म के डायरेक्टर अश्विन कुमार पहले दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते चुके हैं।