{"_id":"5c8b9e32bdec221469615b3e","slug":"gauri-khan-shared-a-beautiful-picture-of-akash-shloka-pre-wedding-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौरी खान ने शेयर की आकाश-श्लोका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की सबसे खूबसूरत तस्वीर, यहां देखें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गौरी खान ने शेयर की आकाश-श्लोका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की सबसे खूबसूरत तस्वीर, यहां देखें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 15 Mar 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gauri Khan,Shahrukh Khan
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। जिसके चलते वह कुछ ना कुछ शेयर जरूर करती हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी की प्री-वेडिंग और वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख-गौरी बहुत जबरदस्त लुक में दिखे थे। वहीं, प्री-वेडिंग पार्टी की एक फोटो है जो गौरी ने अब जाकर शेयर की है। गौरी ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
इस फोटो की खास बात यह है कि इसमें गौरी-शाहरुख के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। इससे भी खास बात यह है इस तस्वीर में गौरी के साथ 'कोल्डप्ले' के लीड वोकालिस्ट क्रिश मार्टिन नजर आ रहे हैं। गौरी ने इस तस्वीर को खूबसूरत कैप्शन से भी सजाया है। उन्होंने लिखा 'क्रिश मार्टिन के साथ मौज मस्ती।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश-श्लोका के स्विट्जरलैंड के सेंट मॉर्टि्ज में हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शाहरुख ने मार्टिन के साथ डांस भी किया था। इस पर मार्टिन ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा था 'शाहरुख खान फॉरइवर।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahrukh Khan Gauri Khan
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बीती 9 मार्च को आकाश और श्लोका की शादी मुंबई में बडे़ ही आलीशान तरीके से हुई थी। इस शाही शादी में राजनीतिक और उद्योग घराने की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से लेकर छोटे कलाकार तक इस शादी के गवाह बने थे। इतना ही नहीं 10 मार्च को हुए वेडिंग रिसेप्शन में भी बॉलीवुड सितारों का मेला लगा था।
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan
- फोटो : twitter
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि बीते वर्ष उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। फिल्म जीरो शाहरुख की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और उनकी फ्लॉप लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो गई। अभी शाहरुख के हवाले से उनकी किसी भी अपकमिंग फिल्म की घोषणा नहीं की गई है। खबर है कि उन्होंने राकेश शर्मा की बायोपिक सैल्यूट से भी बहुत पहले किनारा कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।