दक्षिण सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने भले ही बीते कुछ समय से अपने काम से ब्रेक लिया हुआ हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आईं। इसी बीच अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिनमें वो समुद्र किनारे काफी मस्ती करती दिख रही हैं। इससे पहले भी वो मालदीव वैकेशन की कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा कर चुकी हैं।
समंदर किनारे ऐश्वर्या ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ऐश्वर्या कुछ दिनों से अपने परिवार संग मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने वहां की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं जिनमें वो काफी कूल और खुश नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या के फैंस को उनका यह अंदाज और स्टाइलिश लुक काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या ने लाल रंग की शार्ट ड्रेस पहनी हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं, तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है जिसमें वो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा को याद कर रही हैं।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मिशेल ओबामा ठीक ही कहती हैं कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं उसकी कोई तय सीमा नहीं है। महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' ऐश्वर्या की तस्वीरों के साथ साथ यह खूबसूरत कैप्शन भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके अलावा अभिनेत्री कहती हैं कि जीवन में कम से कम एक बार सबको मालदीव जाना चाहिए। खास तौर पर उन लोगाें को जो साल भर काम कर रहे हैं।
इससे पहले भी ऐश्वर्या ने जेट-स्कीइंग करते हुए एक वीडियो भी साझा की थी। फैंस ने उस वीडियो पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और जमकर कमेंट्स किए थे। साथ ही यह भी कहा कि काम से ब्रेक लेकर परिवार के साथ घूमने का अनुभव काफी अच्छा रहा। गौरतलब है कि हाल ही में ऐश्वर्या को तमिलनाडु सरकार की ओर से कलीममणि पुरस्कार से भी नवाजा गया था।