फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभुदेवा के प्यार में क्रिश्चियन से हिंदू बन गई थीं नयनतारा, आज तक पूरी नहीं हो पाई ये प्रेम कहानी

Sat, 17 Nov 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
South Actress nayanthara Affair with prabhdeva on her   birthday
नयनतारा - फोटो : twitter

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू में हुआ था। 'वेलइक्करन', इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, 'जय सिम्हा', 'कोको' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री से साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। यहां तक कि नयनतारा की गिनती हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है। नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से की थी। नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। नयनतारा का फिल्मीं सफर तो काफी अच्छा रहा लेकिन प्यार के मामले में वो चूक गईं।

South Actress nayanthara Affair with prabhdeva on her   birthday
नयनतारा - फोटो : twitter

एक समय ऐसा था जब नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की चर्चा खबरों की हेडलाइन बना करती थी लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। दरअसल नयनतारा ने जिस समय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया उस वक्त को शादी शुदा थे और 3 बेटों के पिता थे लेकिन प्यार के आगे दोनों की न चली और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया।

South Actress nayanthara Affair with prabhdeva on her   birthday
नयनतारा
जैसे ही दोनों के प्यार की खबर प्रभुदेवा की पत्नी को चली उनकी पत्नी लता ने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई कि प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं लता ने धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी। उस वक्त नयनतारा के खिलाफ काफी प्रोटेस्ट किया गया उनके पुतले भी फूंके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress nayanthara Affair with prabhdeva on her   birthday
नयनतारा - फोटो : twitter

लेकिन प्रभुदेवा अब भी नयनतारा से प्यार करते थे उन्होंने इस प्यार के लिए 16 साल की शादी तक तोड़ दी और साल 2011 में अपनी पत्नी लता को तलाक दे दिया। प्रभुदेवा को पत्नी लता से हुए तलाक ने उन्हें दिवालिया होने की कगार पर ला दिया था। उन्हें अपनी पत्नी को 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी।

विज्ञापन
South Actress nayanthara Affair with prabhdeva on her   birthday
Prabhudeva and Nayantara
लेकिन बाद में नयनतारा ने कहा कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब प्रभुदेवा के प्यार में नयनतारा नयनतारा ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं, उनका जन्म कट्टर ईसाई परिवार में हुआ था लेकिन प्रभु देवा से शादी करने के लिए साल 2011 में उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। 34 की उम्र में नयनतारा आज भी कुंवारी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed