साउथ सुपरस्टार्स की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। साउथ सेलेब्स को उनकी फिल्मों के लिए देश-विदेश में बहुत प्यार मिल रहा है। वे अपनी फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन साउथ सितारों के बारे में, जो विज्ञापनों के लिए मुंहमांगी रकम वसूलते हैं...
South Celebs: विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करते हैं ये साउथ सुपरस्टार्स, बॉलीवुड सितारों को भी छोड़ा पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश बाबू
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का। महेश की लोकप्रियता देश-विदेश में फैली हुई है। अभिनेता एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये लेते हैं। बात करें विज्ञापनों की तो कहा जाता है कि वह एक विज्ञापन के लिए 12 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।
Filmy Wrap: अंशुमन झा ने दोबारा की शादी और विद्युत जामवाल की टूटी सगाई, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
प्रभास
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है साउथ सुपरस्टार प्रभास का। 'बाहुबली' के बाद प्रभास की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है, जिसके बाद से वह फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलते हैं। कहा जाता है कि प्रभास एक विज्ञापन के लिए 18 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।
Fighter: मुंबई के रियल लोकेशन पर शूट होगें फिल्म 'फाइटर' के कुछ इंटेंस सीक्वेंस, इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म 'पुष्पा' के बाद अभिनेता की लोकप्रियता में उछाल आया है। दर्शक उनकी फिल्में देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन एक विज्ञापन करने के लिए करीब 7.5 करोड़ रुपये फीस वसूलते हैं।
Swara-Fahad: स्वरा और फहाद की वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए दोनों
राम चरण
राम चरण की लोकप्रियता साउथ की सीमा पार कर विदेशों में पहुंच चुकी है। 'आरआरआर' फिल्म की सफलता के बाद से अब वह देश-विदेश में परचम लहरा रहे हैं। वह अब कंपनियों के पसंदीदा सितारे बन चुके हैं। कहा जाता है कि राम चरण एक विज्ञापन करने के लिए पांच से सात करोड़ रुपये फीस लेते हैं।
TJMM BO Collection: बॉक्स ऑफिस रणबीर-श्रद्धा का जादू कायम, 'तू झूठी मैं मक्कार' ने नौवें दिन कमाए इतने करोड़