साउथ इंडस्ट्री की फिल्में हिंदी में धमाल मचा रही है। केवल फिल्में ही नहीं, बल्कि खुद साउथ सितारे भी बॉलीवुड में अपने कदम जमाए हुए हैं। साउथ फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हैं। उनकी कई फिल्में हिंदी डब वर्जन के साथ होती हैं तो वहीं कई फिल्मों की वास्तविक भाषा ही हिंदी होती है। हालांकि, बॉलीवुड और साउथ के बीच में हिंदी और तमिल-तेलुगु भाषा को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई साउथ सितारे ऐसे हैं, जो बहुत अच्छी हिंदी बोलते हैं। ये सितारे अपनी सिर्फ दमदार अदाकारी और लुक के दम पर ही नहीं, बल्कि अपनी हिंदी से भी लोगों को आकर्षित कर देते हैं। चलिए जानते हैं साउथ के उन सितारों के बारे में, जो फर्राटेदार हिंदी बोलते हैं...
South Celebs: फर्राटेदार हिंदी बोलते हैं ये साउथ अभिनेता, बॉलीवुड दर्शकों को भी बनाया अपना मुरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश का आता है। सुपरस्टार यश अपनी फिल्म 'केजीएफ' के दोनों भाग से हिंदी सिनेमा को भी हिला चुके हैं। यश की फिल्म ने हिंदी भाषा के दर्शकों के बीच भी जमकर बवाल मचाया है। हालांकि, यह फिल्म हिंदी डब वर्जन के साथ आई थी, लेकिन अभिनेता यश भी खुद बहुत अच्छी हिंदी बोल लेते हैं। दरअसल, इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान यश ने कई बार हिंदी में भी इंटरव्यू दिए हैं, जिसमें वह बहुत अच्छी हिंदी बोलते हुए दिखाई दिए थे।
रामचरण
इस लिस्ट में अगला नाम साउथ के सुपरस्टार रामचरण का आता है। रामचरण भी बहुत अच्छी हिंदी बोल लेते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी कि रामचरण ने फिल्म 'आरआरआर' में अपने डायलॉग हिंदी में खुद ही डब किए थे।
जूनियर एनटीआर
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। जूनियर एनटीआर जितनी अच्छी अपनी भाषा बोलते हैं, उतनी ही अच्छी वह हिंदी भी बोल लेते हैं। 'आरआरआर' फिल्म में जूनियर एनटीआर ने भी रामचरण की तरह खुद ही हिंदी में अपने डायलॉग बोले थे। इतना ही नहीं, जूनियर एनटीआर ने फिल्म 'आरआरआर' के प्रमोशन के दौरान कई बार हिंदी भाषा में भी इंटरव्यू दिए थे।
विजय देवरकोंडा
अच्छी हिंदी भाषा बोलने वालों की लिस्ट में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी शामिल हैं। विजय तेलुगू भाषा की तरह ही हिंदी भाषा भी फर्राटेदार तरीके से बोलते हैं। विजय खुद की हिंदी भाषा का जादू अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाइगर' में दिखा चुके हैं। इस फिल्म में दमदार तरीके से हिंदी में विजय ने अपने डायलॉग बोले थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन विजय की अदाकारी और एक्शन ने दर्शकों को निराश नहीं किया था।