फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, अभिनेत्री ने लगाया शादी ना करने का आरोप

Fri, 31 Jan 2020 11:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 Jan 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
south cinema actress Sanam Shetty file complaint against Bigg Boss Tamil contestant Tharshan
Sanam Shetty, Tharshan - फोटो : social media

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सनम शेट्टी ने अपने मंगेतर के खिलाफ पुलिस मेें शिकायत दर्ज करवाई है। अभिनेत्री का आरोप है कि सगाई करने के बाद उनका मंगेतर अब शादी करने के बच रहा है। सनम शेट्टी के मंगेतर का नाम तर्षण है। तर्षण छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो तमिल बिग बॉस सीजन तीन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। सनम शेट्टी का आरोप है कि तर्षण उनसे शादी करने से बच रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने ये शिकायत की है। 

south cinema actress Sanam Shetty file complaint against Bigg Boss Tamil contestant Tharshan
Sanam Shetty - फोटो : social media

अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार सनम शेट्टी ने तर्षण से पिछले साल जून में सगाई की थी। ये दोनों जुलाई में शादी करने वाले थे। सनम शेट्टी ने पुलिस में शिकायत करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह तर्षण के माता-पिता से मिलने श्रीलंका भी गयी थीं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। सनम ने तर्षण को मीडिया के सामने आने को भी बोला जो लंबे समय से ऐसा करने से बच रहे हैं। 

south cinema actress Sanam Shetty file complaint against Bigg Boss Tamil contestant Tharshan
Sanam Shetty - फोटो : social media

सनम शेट्टी ने कहा कि वह चाहती हैं कि तर्षण मीडिया के सामने आए और स्वीकार करें कि मैंने उनका करियर संवारने में मदद की है और दोनों रिलेशनशिप में थे, मगर तर्षण पीछे हट गए हैं। गौरतलब है कि तर्षण सनम शेट्टी के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। तर्षण पिछले साल साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार कमल हासन के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन तीन में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
south cinema actress Sanam Shetty file complaint against Bigg Boss Tamil contestant Tharshan
Tharshan - फोटो : social media

बिग बॉस 3 में रहते हुए तर्षण की नजदीकियां शेरिन के साथ देखने को मिली थीं। शो के अंदर दोनों को हमेशा साथ देखा जाता था। इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। बिग बॉस में रहने के दौरान तर्षण और शेरिन के समीकरण खट्टे-मीठे रहे थे, जैसा कि इस शो का फॉर्मेट रहा है। दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला, लेकिन दोनों में से कोई भी शो नहीं जीत सका। मीडिया से बात करते हुए सनम शेट्टी ने तर्षण और शेरिन के रिश्ते को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। 

विज्ञापन
south cinema actress Sanam Shetty file complaint against Bigg Boss Tamil contestant Tharshan
Tharshan - फोटो : social media

आपको बता दें कि सनम शेट्टी साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री में से एक हैं। उन्होंने तमिल और कन्नड़ सिनेमा की ज्यादातर फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। साल 2016 में सनम शेट्टी  ने मिस साउथ इंडिया का खिताब भी जीता था। उन्होंने साल 2012 की फिल्म अमबूली से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। सनम शेट्टी इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग मेें व्यस्त है जिसमें वह मशहूर अदाकारा हंसिका मोटवानी के साथ दिखाई देंगी। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: पारस-माहिरा के साथ शहनाज के भाई को झगड़ना पड़ा भारी, अभिनेत्री मां की ने खोली पोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed