फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर गूंजा तापसी का 'थप्पड़', यूजर्स बोले- ये 'कबीर सिंह' को करारा जवाब

Fri, 31 Jan 2020 08:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 31 Jan 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Social Media Reactions on Taapsee Pannu Starrer Film Thappad Netizens Compare Film With Kabeer Singh
तापसी, कियारा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'थप्पड़' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। फिल्म के इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा और तापसी की जोड़ी का कमाल पहले भी लोग देख चुके हैं। अब एक बार फिर से ये जोड़ी तैयार है फैन्स के लिए एक और बेहतरीन फिल्म लेकर। फिल्म का ट्रेलर ही इतना जोरदार है कि लोग अब इस फिल्म का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं।

Social Media Reactions on Taapsee Pannu Starrer Film Thappad Netizens Compare Film With Kabeer Singh
thappad - फोटो : amar ujala

इसी बीच फैन्स को इस फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को देख लोग शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' को याद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को तापसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। जिसपर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पानस फिल्म के ट्रेलर को देख फिल्म 'कबीर सिंह' के थप्पड़ को भी याद कर रहे हैं।

Social Media Reactions on Taapsee Pannu Starrer Film Thappad Netizens Compare Film With Kabeer Singh
thappad - फोटो : amar ujala

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि तापसी पन्नू एक गृहणी रहती हैं। जो अपने पति और परिवार का अच्छे से ख्याल रखती हैं। लेकिन एक थप्पड़ की गूंज से पलभर में ही तापसी की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। तापसी अपने पति से तलाक की मांग करती हैं। और यहां एक सवाल उठता है, 'क्या एक थप्पड़ बस इतनी सी बात है?' इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी होगी।
 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media Reactions on Taapsee Pannu Starrer Film Thappad Netizens Compare Film With Kabeer Singh
kabir singh - फोटो : social media

वहीं इस ट्रेलर को फैन्स ने कबीर सिंह से जोड़ दिया है। कबीर सिंह में एक सीन है जिसमें कबीर प्रीति यानी कि कियारा आडवाणी को थप्पड़ मारता है। लेकिन बदले में कियारा कुछ ना कहते हुए बस चुप रहती हैं। और फिल्म 'थप्पड़' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक 'थप्पड़' की वजह से एक पत्नी अपने पति को तलाक देने के लिए तैयार हो जाती है।
 


 

विज्ञापन
Social Media Reactions on Taapsee Pannu Starrer Film Thappad Netizens Compare Film With Kabeer Singh
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी इससे पहले फिल्म 'मुल्क' में देखी गई थी। इसके अलावा अनुभव सिन्हा फिल्म 'आर्टिकल 15' जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी फिल्म बना चुके हैं। तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी साल 2019 में चार फिल्मों में नजर आई थीं। वहीं इन दिनों तापसी इंडियन क्रिकेट की कप्तान मिताली राज पर बन रही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed