फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद बढ़ते जा रहा है। एक तरफ जहां विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, विजय सेतुपति जैसे साउथ सुपरस्टार बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कालाकार हिंदी सिनेमा में कदम रखने के सवाल पर भड़क रहे हैं। हाल ही में महेश बाबू ने अपनी फिल्म मेजर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि 'उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता।' महेश बाबू का इस बयान ने बॉलीवुड बनाम साउथ विवाद में घी का काम किया है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है, इससे महेश बाबू का क्या मतलब था? कहीं इसके पीछे की वजह फिल्म के लिए उन्हें ऑफर की जाने वाली फीस तो नहीं?
South Cinema VS Bollywood: फीस के मामले में भी बॉलीवुड से आगे निकला साउथ सिनेमा! जानें कौन करता है कितनी कमाई
प्रभास
पैन-इंडिया फिल्म 'बाहुबली' के मुख्य कलाकार प्रभास किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली-2' की सफलता के बाद से ही प्रभास को बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों का ऑफर मिल रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए अभिनेता लगभग 150 करोड़ रुपये और फिल्म 'स्पिरिट' के लिए 125 करोड़ रुपये से अधिक की फीस ले रहे हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार पिछले 2020 तक एक फिल्म के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे। हालांकि, 2021 में उन्होंने अपने कॉन्ट्रेक्ट को लगभग 135 करोड़ रुपये प्रति फिल्म के हिसाब से अपडेट करने का फैसला किया। जब बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले सेलेब होने की बात आती है, तो फिल्म 'बेल बॉटम' अभिनेता का नाम सबसे पहले आता है।
विजय
फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक, थलपति विजय को उनकी आखिरी फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए थे और नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें उनकी हालिया रिलीज ('बीस्ट') के लिए लगभग 120 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है।
अल्लू अर्जुन
'पुष्पा' सुपरस्टार, जो प्रति फिल्म 20 से 22 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करने के लिए जाने जाते थे, ने पुष्पा के दो भाग के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये चार्ज किए। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें अब 'एटली' के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए 100 करोड़ से अधिक की राशि मिल सकती है।