हाल ही में मनोरंजन जगत से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सिनेप्रेमियों को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज और आमिर खान जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं। लोकेश, विक्रम और लियो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर हैं। वहीं, आमिर खान की गिनती देश के सबसे बड़े सितारों में होती है। अगर दोनों एक साथ आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बड़ा धमाल मचा सकती है। इससे पहले भी कई साउथ के निर्देशक हिंदी फिल्म के स्टार के साथ टिकट खिड़की पर अपनी फिल्मों के जरिए तहलका मचा चुके हैं। आइए जानते हैं।
Bollywood Stars: सलमान से लेकर शाहरुख तक, सुपरहिट रही साउथ निर्देशकों के साथ इन बॉलीवुड अभिनेताओं की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म गजनी उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में असिन भी नजर आई थीं। तमिल निर्देशक एआर मुरुगदास की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने में कामयाब रही थी। आज भी ओटीटी पर लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।
सलमान खान के करियर को नई दिशा देने में प्रभुदेवा का बड़ा योगदान है। फिल्म वॉन्टेड ने भाईजान के किस्मत के सितारे ही बदल डाले। इस फिल्म में सलमान का एक्शन अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए थे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थी।
अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनकी फिल्म राउडी राठौर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सीक्वल की मांग फैंस की ओर से अक्सर सोशल मीडिया पर की जाती है।
शाहरुख खान के करियर की सबसे सफल फिल्मों में जवान का नाम सबसे ऊपर आता है। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
Stree 2 Box Office Collection Day 6: थमता नहीं दिख रहा स्त्री 2 का तूफान, छठे दिन कमाई पहुंची 250 करोड़ के पार