अब तक हम कई बॉलीवुड सितारों की तरह दिखने वाले लोगों को देख चुके हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे सितारे हैं जिनके हमशक्ल और उनके बीच पहचान करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। हम शाहरुख खान से लेकर अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, सलमान खान, जितेंद्र सहित कई कलाकारों के हमशक्ल देख चुके हैं। अब इसमें एक और कलाकार का नाम शामिल हो गया है जिनकी हमशक्ल को देखकर उनके बीच अंतर करना काफी मुश्किल हो जाएगा। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लाखों दीवाने हैं, लोग इस अभिनेत्री के अभिनय के साथ-साथ उनके साधारण देसी लुक को भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन उनकी हमशक्ल हैं साउथ अभिनेत्री अमला पॉल। अमला पॉल और दीपिका काफी हद तक एक तरह दिखते हैं।
डुप्लीकेट: दीपिका की हमशक्ल हैं अमला पॉल, बोल्डनेस को लेकर रहती हैं सुर्खियों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोल्ड तस्वीरों को लेकर रहती हैं सुर्खियों में
दीपिका की हमशक्ल ये अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अमला पॉल ने जब सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था तो लोगों ने उनके लुक्स की तुलना दीपिका पादुकोण से करना शुरू कर दिया था। वह सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें पोस्ट करती हैं जिसे उनके प्रशंसक काफी पसंद करते हैं।
दीपिका की तरह दिखना मानती हैं कॉम्पलिमेंट
अक्सर जब दो जाने-माने कलाकारों की तुलना एक दूसरे से की जाती है तो वो बात कुछ सितारो को पसंद नहीं आती। लेकिन अमला पॉल के साथ ऐसा बिलकुल नहीं हैं। दीपिका से मिलती-जुलती शक्ल को वो खुद के लिए कॉम्पलिमेंट मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इस अभिनेत्री को जब ये बताया गया कि उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से की जाती है, तो इस अभिनेत्री ने इस बात का जवाब देते हुए कहा था, 'ये तो अच्छी बात है अगर मैं दीपिका की तरह लगती हूं।' अमला पॉल ने कहा, दीपिका बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं।
15 लोगों के सामने दिया था न्यूड सीन
ये अभिनेत्री अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। साल 2019 में ये अभिनेत्री तब एकदम से सुर्खियों में आई जब उन्होंने अपनी फिल्म 'अदाई' के लिए न्यूड सीन किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक बेटी का किरदार निभाया था जो नशे की हालत में कहीं लापता हो जाती है। अमला ने एक बातचीत में ये खुलासा किया था कि जब वो इस सीन को शूट कर रहीं थी तो उस समय वहां सेट पर लगभग 15 लोग मौजूद थे। इस सीन के बाद उन्हें लगा कि अब उन्हें अच्छी फिल्में नहीं मिलेंगी, जिसके बाद इस अभिनेत्री ने अभिनय क्षेत्र छोड़ने का मन बना लिया था।
कई फिल्मों के लिए जीता अवॉर्ड
जिस तरह से दीपिका ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी और उनके कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। उसी तरह ही अमला पॉल का भी एक शानदार फिल्मी सफर रहा है। उन्हें साल 2011 में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस अभिनेत्री को साल 2012 में साउथ फिल्मफेयर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी उन्होंने 13 साल के करियर में कई पुरस्कार जीते हैं।