दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शादियों का ट्रेंड चल रहा है। हाल ही में अभिनेता राणा दग्गुबाती अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। अब इस कड़ी में अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला (Niharika Konidela) का नाम जुड़ने वाला है। निहारिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य जोनालगद्दा (Chaitanya Jonnalagadda) के साथ सगाई कर ली है। निहारिका अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस अभिनेत्री ने की सगाई, साउथ फिल्मों के बड़े सितारे हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहारिका की सगाई की रस्में गुरुवार को हैदराबाद के एक होटल में की गईं। कोरोना काल को देखते हुए छोटा फंक्शन रखा गया जिसमें परिवार के सदस्य ही शामिल थे। निहारिका तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री हैं। वो अभिनेता नागा बाबू की बेटी और सुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन, निहारिका के कजिन लगते हैं। अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ पहुंचे थे।
One for Love 🖤💖. Thank You all . @harmann_kaur_2.0 & @indraneelrathod & AA staff .
A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline) on
सगाई के दौरान निहारिका ने पर्पल रंग का लहंगा पहना हुआ था जिसके साथ लॉन्ग स्लीव्स एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज था। वहीं चैतन्य ने मैचिंग हैवी शेरवानी और पैजामा पहना। निहारिका के परिवार के कई सदस्यों ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'सगाई के लिए बधाई हो मेरी बच्ची और मेरा नया भाई। दुआ करता हूं कि दुनिया भर की खुशियां तुम्हें मिले।'
A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline) on
चैतन्य पेशे से बिजनेसमैन हैं। वो गुंटूर के आईजी एम प्रभाकर राव के बेटे हैं। चैतन्य का जन्म हैदराबाद में हुआ। उन्होंने ग्रेजुएशन BITS पिलानी और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से की है।
निहारिका ने साल 2016 में 'ओका मनससु' (Oka Mansasu) से डेब्यू किया। वो आखिरी बार चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narasimha Reddy) में नजर आई थीं। इसके अलावा निहारिका ने तीन वेब शोज 'मुदपप्पु अवाकई' (Muddapappu Avakai), 'नन्ना कोची' (Nanna Koochi) और 'मडहाउस' (Madhouse) में काम किया है।