फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Movies Collection: साउथ की सभी फिल्मों को मिला वीकएंड का फायदा, कार्तिकेय 2 से आगे निकली थिरुचित्रम्बलम

Sun, 21 Aug 2022 11:40 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 21 Aug 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
South Movies Collection: Dhanush Thiruchitrambalam Beats Nikhil Siddhartha Karthikeya 2 at box office
कार्तियेक 2, थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्में कमाल कर रही हैं। छोटे बजट में बनी साउथ की फिल्मों के आगे बॉलीवुड भी फीका साबित हो रहा है। पहले जहां निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तियेक 2' बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार रही थी, तो अब 18 अगस्त को रिलीज हुई धनुष की 'थिरुचित्रम्बलम' भी सभी फिल्मों को कांटे की टक्कर दे रही है। वहीं, वीकएंड पर साउथ की सभी फिल्मों के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। तो चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि साउथ की फिल्मों में कौन किससे आगे चल रहा है।

South Movies Collection: Dhanush Thiruchitrambalam Beats Nikhil Siddhartha Karthikeya 2 at box office
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

थिरुचित्रम्बलम
'थिरुचित्रम्बलम' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई है। मिथुन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 18 अगस्त को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। पहले दिन फिल्म की कमाई 8.25 करोड़ रुपये रही, तो दूसरे दिन 8.55 करोड़ रुपये रही। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 10.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में शनिवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'कार्तिकेय 2' से आगे निकल गई है। तीन दिनों में ही फिल्म की कुल कमाई 27.60 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म में प्रकाश राज, राशि खन्ना और नित्या मेनन ने भी अहम भूमिका निभाई है।

South Movies Collection: Dhanush Thiruchitrambalam Beats Nikhil Siddhartha Karthikeya 2 at box office
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' की कहानी भगवान कृष्ण से जुड़े एक मिथक पर आधारित है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। 30 करोड़ के बजट में बनी 'कार्तिकेय 2' ने सातवें दिन ही अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म ने गुरुवार को 5.81 करोड़ रुपये कमाए, तो शनिवार को 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ गई है, लेकिन बाजी धनुष की फिल्म ने मार ली है। अब 'कार्तिकेय 2'  की कमाई 43.81 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Movies Collection: Dhanush Thiruchitrambalam Beats Nikhil Siddhartha Karthikeya 2 at box office
विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया

विरुमन
एम. मुथैया द्वारा निर्देशित 'विरुमन' की कमाई में भी वीकएंड पर उछाल देखने को मिला है। इस फिल्म में कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने गुरुवार को 84 लाख कमाए थे, तो शुक्रवार को इसका कलेक्शन 1.02 करोड़ रुपये रहा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार यानी नौवें दिन 1.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे फिल्म की कुल कमाई 36.8 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
South Movies Collection: Dhanush Thiruchitrambalam Beats Nikhil Siddhartha Karthikeya 2 at box office
नन ठान केस कोदू - फोटो : सोशल मीडिया

नन ठान केस कोदू
वीकएंड पर कुंचको बोबन की फिल्म 'नन ठान केस कोदू’ के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने गुरुवार को 1 करोड़ रुपये कमाए थे, तो शुक्रवार को इसकी कमाई महज 8 लाख रुपये हुई थी। वहीं, शनिवार यानी दसवें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से फिल्म की कमाई अब 12.85 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed