फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: अल्लू अर्जुन के प्रशंसक इवेंट के दौरान हुए घायल, अभिनेता ने जारी किया बयान

Tue, 14 Dec 2021 08:11 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 14 Dec 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
south superstar allu arjun fan got injured during pushpa event actor release statement on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram

अल्लू अर्जुन की सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बल्कि दुनियाभर में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की जब भी कोई फिल्म आती हैं तो अभिनेता के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। अल्लू अर्जुन जल्द ही फिल्म ‘पुष्पा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का जबसे पहला लुक सामने आया है तभी से उनके फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

loader


अल्लू अर्जुन का फैन इवेंट हुआ कैंसिल

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में अपने फैंस से मिलने का निर्णय लिया था। लेकिन अंतिम पलों में उन्हें अपना ये फैन इवेंट कैंसिल करना पड़ा। दरअसल सोमवार को दक्षिण सिनेमा का सुपरस्टार अपने प्रशंसकों से रूबरू होने वाले थे और उनके साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाने वाले थे, हालांकि इस इवेंट में सिर्फ 200 ही फैंस को बुलाया गया। लेकिन फैंस की बढ़ती भीड़ को देखने के बाद अभिनेता को अपना इवेंट कैंसिल करना पड़ा।

south superstar allu arjun fan got injured during pushpa event actor release statement on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram
गुस्से में फैंस ने की तोड़फोड़

हालांकि अभिनेता का ये इवेंट कैंसिल करने के निर्णय से कई प्रशंसक गुस्से में आ गए और उन्होंने वहां पर तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को वहां पर स्थिति संभालनी पड़ी। पुलिस ने स्थिति को संभाला और वहां पर सब कुछ कंट्रोल किया, लेकिन इस तोड़-फोड़ के दौरान अल्लू अर्जुन के कई प्रशंसक चोट लगने से घायल भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
south superstar allu arjun fan got injured during pushpa event actor release statement on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram
अल्लू अर्जुन ने जारी किया बयान

फैंस के घायल होने की खबर मिलने के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे स्थिति के बारे में पता लगा और ये भी पता चला की आज के इवेंट के दौरान मेरे कुछ प्रशंसक घायल हो गए। इस स्थिति को मेरी टीम निजी तौर पर देख रही है और मुझे इसके बारे में लगातार बता रही है। हालांकि, अब मैं भविष्य में इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि इस तरह के हादसे दोबारा कभी नहीं हो’।
 
south superstar allu arjun fan got injured during pushpa event actor release statement on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस से कहा आपका प्यार मायने रखता है

अल्लू अर्जुन ने अपने बयान में आगे कहा, ‘आप सभी का प्यार और सरहाना मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और मैं उसे कभी भी ग्रांटेड नहीं लूंगा’। अल्लू अर्जुन इससे पहले भी अपनी पूरी टीम को सोने की अंगूठी गिफ्ट करने को लेकर चर्चा में आए थे। पुष्पा का ट्रेलर सामने आते ही फैंस काफी उत्सुक हो गए थे। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
south superstar allu arjun fan got injured during pushpa event actor release statement on social media
samantha parbhu new song - फोटो : @PushpaMovie/twitter...aswin_athreya/insta
गाने को लेकर हुई एफआईआर

कुछ दिनों पहले ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का आइटम नंबर ‘ओ अंथया ओ... ओर अंथया’ रिलीज हुआ, जिसमें समांथा के लुक और उनके डांस को काफी पसंद किया गया। लेकिन इस गाने पर पुरुषों के एक संगठन ने आपत्ति जताई है। संगठन के मुताबिक, इस गाने के बोल पुरुषों के खिलाफ है और ये गाना पुरुषों को लेकर उनकी गंदी सोच जाहिर करता है। इस गाने में सामंथा रुथ प्रभु नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed