फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone: सनी लियोनी ने शेयर की 'घोड़े की पीठ पर बैठे गधे' की पेंटिंग, अनिल कपूर ने लिखा- मजनू भाई की कला..

Tue, 14 Dec 2021 07:57 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 14 Dec 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Anil kapoor reacts as Sunny poses with his Welcome painting fans share memes
सनी लियोनी - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने मंगलवार को ट्विटर पर एक पेटिंग शेयर की और उसके चित्रकार के नाम का अनुमान लगाने के लिए कहा। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में अभिनेता अनिल कपूर को भी टैग किया। सनी लियोनी द्वारा शेयर की गई इस पेंटिंग में घोड़े की पीठ पर गधा बैठा हुआ है। उन्होंने इस पेंटिंग को गोद में पकड़ रखा है और अपने साथ इस पेंटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए पेंटर का नाम पूछा है।

Anil kapoor reacts as Sunny poses with his Welcome painting fans share memes
सनी लियोनी ट्रेडिशनल आउटफिट - फोटो : instagram/sunnyleone

दरअसल, इस पेंटिंग को पहले अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म वेलकम में दिखाया गया था। इसके बाद इस पेंटिंग को लेकर कई वर्षों तक कई मीम्स बने थे। वेलकम फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर थे।फिल्म में अनिल कपूर ने मजनू भाई का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

 

Anil kapoor reacts as Sunny poses with his Welcome painting fans share memes
सनी लियोनी ट्रेडिशनल आउटफिट - फोटो : instagram/sunnyleone

अनिल कपूर ने दिया सनी लियोनी के ट्वीट का जवाब
सनी लियोनी के ट्वीट का जवाब देते हुए एक्टर अनिल कपूर ने कुछ ऐसा लिखा कि फैंस की हंसी छूट गई।अनिल कपूर ने लिखा, 'मजनू भाई की कला भारत में विश्व प्रसिद्ध है!' यह लिखते हुए अनिल कपूर ने हंसी वाले इमोजी भी जोड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil kapoor reacts as Sunny poses with his Welcome painting fans share memes
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस ट्वीट पर फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं और हंसी-मजाक चल रहा है। एक यूजर ने लिखा, वाह यह तो मजनू भाई की पेंटिंग है.. लैला के लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- लैला मैं लैला...। एक अन्य ने पूछा कि यह पेंटिंग मल्लिका शेरावत ने खरीदी थी तुम्हारे पास कैसे आई?

विज्ञापन
Anil kapoor reacts as Sunny poses with his Welcome painting fans share memes
सनी लियोनी ट्रेडिशनल आउटफिट - फोटो : instagram/sunnyleone

सनी लियोनी के इस ट्वीट को अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 493 से ज्यादा लोगों ने री-ट्ववीट किया है। इस ट्वीट के नीचे कमेंट करते हुए कई यूजर्स मीम्म शेयर कर रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed