अंकिता लोखंडे और विक्की जैन फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी का मंडप मुंबई के पांच सितारा होटल में सजा। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की शादी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विक्की जैन अपनी दुलहनियां अंकिता लोखंडे को लेने के पूरी बारात के साथ विंटेज कार में पहुंचें। इस दौरान उनकी कार सफेद और लाल गुलाबों से सजी हुई थी। इन दोनों की इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए इनके परिवार के अलावा कई करीबी दोस्त पहुंचें थे। इन दोनों के शादी के बंधन में बंधने के बाद अंकिता लोखंडे के प्रशंसकों ने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की। पूरे गोल्डन रंग के लहंगे में अंकिता लोखंडे जहां एक तरफ बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं उनके दूल्हे विक्की जैन ने भी उनके लहंगे से मैच करती हुई शेरवानी पहनी हुई थी। अपने लहंगे के साथ अंकिता लोखंडे ने माथापट्टी मांगटीका, गले में ज्वैलरी के साथ-साथ कानों में भारी झुमके और नाक में नथ पहनी हुई थीं। दुल्हन बनीं अंकिता बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
Filmy Wrap: अंकिता लोखंडे की शादी, कंगना के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। अख्तर ने ये अर्जी मुंबई की एक अदालत में दी है। कंगना आखिरी बार 20 सितंबर को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुई थीं। इस पूरे विवाद में कंगना ने भी जावेद अख्तर पर केस किया है। कंगना ने अख्तर पर जबरन वसूली, निजता का हनन समेत कई आरोप लगाए गए हैं। जावेद अख्तर ने टेलीविजन साक्षात्कारों में उनके खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक और निराधार टिप्पणी करने के लिए नवंबर 2020 में मजिस्ट्रेट के समक्ष रणौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी।
मानहानि मामला: जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का किया अनुरोध
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल बन चुके विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने राजस्थान में बेहद ही धूम-धाम से सात फेरे लिए। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तैयारियां सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में की गईं, जहां से शादी के बाद कपल का पूरा परिवार और सभी मेहमान मुंबई लौट आए थे। लेकिन कटरीना और विक्की शादी के बाद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में बिजी थे। वहीं, अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी मुंबई लौट आए हैं। न्यूली मैरिड कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए। दरअसल, कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद अगले ही दिन सिक्स सेंस फोर्ट होटल से निकल गए थे। इस दौरान दोनों अपने हनीमून के लिए रवाना हुआ थे। दावा किया गया है कि दोनों मालदीव में अपना हनीमून मनाने गए थे।
Katrina Vicky Wedding: हनीमून के बाद पत्नी कटरीना कैफ का हाथ पकड़े मुंबई लौटे विक्की कौशल, सामने आईं कपल की तस्वीरें
महिलाओं की सुंदरता को उनकी छरहरी काया के हिसाब से नापने वालों का जमाना अब नहीं रहा। हिंदी सिनेमा में हाल के दिनों में विद्या बालन, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा और सोनाक्षी सिन्हा जैसी तमाम नायिकों ने महिलाओं को जैसी वे हैं, वैसी ही बने रहने के लिए बड़ा हौसला दिया है। और हिंदी सिनेमा में भी सुंदरता का पैमाना बदलने की कोशिशों में ये नायिकाएं कामयाब रही है। इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए फिल्मकार मुदस्सर अजीज अब लेकर आ रहे हैं एक बेहद दिलचस्प फिल्म ‘डबल एक्सएल’, जिसकी शूटिंग हाल ही में लंदन और दिल्ली में पूरी हुई है। फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी लीड भूमिकाओं में नजर आएंगी। इन दोनों का परदे पर साथ देते दिखेंगे अभिनेता जाहिर इकबाल और महत राघवेंद्र। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ ही इसका अब पोस्ट प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है और समझा जाता है कि ये फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को निर्देशित किया है सतराम रमानी ने।
Double XL: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने पूरी की दिलचस्प कॉमेडी फिल्म, अगले साल गर्मियों में रिलीज करने की तैयारी
लंबे समय से अपने रिलीज का इंतजार कर रही फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का कल मोशन पोस्टर लॉन्च होने वाला है। ऐसे में फिल्म के मोशन पोस्चर की लॉन्चिंग से पहले बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के साथ फिल्म की एक झलक साझा की है। बिग बी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म पोस्टर का एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस पोस्टर में रणबीर कपूर को चारों ओर से आग से ढका हुआ दिखाया गया है। फिल्म का लुक देख अब दर्शक कल रिलीज होने वाले मोशन पोस्टर को लेकर काफी उत्साहित और उत्सुक नजर आ रहे हैं।
ब्रह्मास्त्र: मोशन पोस्टर लॉन्च से पहले अमिताभ बच्चन ने दिखाई फिल्म की झलक, आग से घिरे दिखाई दिए रणबीर कपूर