फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने शेयर किया वर्क आउट वीडियो, यूजर्स ने पूछा- नाक पर क्या हुआ?

Tue, 14 Dec 2021 07:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 14 Dec 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan drops major fitness goals in latest workout video
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में सारा अली खान जिम आउटफिट में जिम करती हुई दिख रही हैं। 



 

Sara Ali Khan drops major fitness goals in latest workout video
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95

इस वीडियो के शुरुआत में सारा अली खान कहती हुई नजर आ रही हैं कि सुबह उठकर उन्हें थकान महसूस हो रही थी जिस कारण उन्होंने जिम नहीं करने का फैसला लिया था। पर फिर मानसिक, शारीरिक और हार्मोनल रूप से बेहतर महसूस करने के लिए वह आगे बढ़ी और उन्होंने जिम करने का फैसला लिया। 

Sara Ali Khan drops major fitness goals in latest workout video
सारा अली खान - फोटो : Instagram
यह वीडियो सोमवार को शेयर किया गया है। जिसमें सारा कह रही हैं, मैं जब सुबह उठी थी जिम नहीं जाने की सोच रही थी, क्योंकि अभी-अभी मेरे पीरियड आये हैं और मुझे थकान हो रही थी। पर फिर मैंने जिम करने का फैसला लिया। इस वीडियो में वह जिम में अलग-अलग एक्सरसाइज करती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan drops major fitness goals in latest workout video
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान के इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनकी नाक पर बैंडिट लगा हुआ है जिसे देखकर यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि उनकी नाक को क्या हुआ है?

विज्ञापन
Sara Ali Khan drops major fitness goals in latest workout video
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस एक्सरसाइज वीडियो में सारा अली खान साइकलिंग, एलिवेटेड साइड जंप, क्रंचेज, डंबल ट्रेनिंग, बर्पीज, प्लैंक्स और एब्स एक्सरसाइज कर रही हैं। यह वीडियो सारा अली खान का एक्सरसाइज के प्रति समर्पण को दिखाता है। गौरतलब है कि उनकी फिल्म अतरंगी रे रिलीज हो रही है। यह फिल्म 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जिसमें वह धनुष और अभिनेता अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed