बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल बन चुके विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने राजस्थान में बेहद ही धूम-धाम से सात फेरे लिए। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तैयारियां सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में की गईं, जहां से शादी के बाद कपल का पूरा परिवार और सभी मेहमान मुंबई लौट आए थे। लेकिन कटरीना और विक्की शादी के बाद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में बिजी थे। वहीं, अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी मुंबई लौट आए हैं। न्यूली मैरिड कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए।
Katrina Vicky Wedding: हनीमून के बाद पत्नी कटरीना कैफ का हाथ पकड़े मुंबई लौटे विक्की कौशल, सामने आईं कपल की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, अब शादी के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल मुंबई लौट आए हैं और दोनों पहली बार पब्लिक प्लेस में पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे और कपल का ये अंदाज देख हर कोई खुश होता हुआ नजर आया। इस दौरान कटरीना और विक्की एक-दूसरे का हाथ थामे और चेहरे पर एक लंबी स्माइल लिए पैपराजी को पोज दे रहे थे।
शादी के बाद जब कटरीना कैफ पहली बार विक्की कौशल की पत्नी के रूप में दुनिया के सामने आईं, तो उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ था। कटरीना पीच कलर के सूट में काफी सुंदर लग रही थीं। इस दौरान मांग में सिंदूर, हाथ में लाल चूड़ा, कानों में झूमके और गले मंगलसूत्र पहने हुए कटरीना कैफ एक दम भारतीय दुल्हन लग रही थीं।
वहीं, विक्की भी क्रीम कलर की शर्ट और पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान दोनों एक साथ परफेक्ट कपल से कम नहीं लग रहे थे। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की ये तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
कटरीना और विक्की को एक साथ देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘दोनों एक साथ कितने प्यारे लग रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्यूटीफुल कपल।’ इतना ही नहीं, कई लोगों ने कटरीना और विक्की की तारीफ करते हुए उन्हें ‘कपल ऑफ द ईयर’ का टैग दिया है। इससे साफ है कि फैंस दोनों की शादी से खुश हैं।