एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने पहली पोस्ट में कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं और दूसरी पोस्ट में अपनी एक वीडियो शेयर की है। वहीं तीसरी पोस्ट में भी एक तस्वीर शेयर की है।
Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने शेयर कीं कई तस्वीरें, यूजर्स ने दिये ऐसे रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पोस्ट में जान्हवी कपूर ने गोल्ड ड्रेस में सात बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह अलग-अलग स्टाइल में पोज देते हुए दिख रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- गोल्डन स्टेट ऑफ माइंड।
उनकी इस पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स उनकी इन तस्वीरों को खूबसूरत बता रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
जान्हवी कपूर ने अपनी दूसरी पोस्ट में एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर अपनी अदाओं में एक डायलॉग बोल रही हैं और चश्मा उतारकर फिर से पहनती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में जान्हवी कपूर ने लिखा- पू से ज्यादा प्रतिष्ठित एक चीज का नाम बताइए। मैं इंतजार करूंगी। शायद हमेशा के लिए।
इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने जान्हवी कपूर को लिखा कि उनकी नींद पूरी नहीं हुई है जाकर सो जाएं।तीसरी पोस्ट में भी जान्हवी कपूर ने कई तस्वीरों को शेयर किया है। इससे पहले जान्हवी कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान के साथ एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में थिरकते हुए दिखीं थीं। जान्हवी कपूर के एक हाथ पर चोट लगी हुई है, लेकिन इसके बाद भी वह सारा और इब्राहिम के साथ एपी ढिल्लों के गीतों पर नाचते हुए दिखीं थीं। इस दौरान वह मस्ती से सारा अली के गले भी मिली थीं।