फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: सौ लोकेशन्स पर शूट होने वाली पहली फिल्म बनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, शूटिंग में लगे 200 दिन

Tue, 14 Dec 2021 03:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 14 Dec 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: The film Lal Singh Chaddha became the first film to be shot at 100 locations took 200 days to shoot
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने जीवन के कीमती 200 दिन लगाकर और करीब 100 लोकेशन्स पर घूमकर आमिर खान ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में करीना कपूर आमिर खान की हीरोइन बनी है। ऑस्कर विजेता फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक के रूप में बन रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान देश के पांच दशक से अधिक के इतिहास को परदे पर दिखाने वाले हैं। देश में घटी विभिन्न राजनीतिक, सैनिक और भौगोलिक घटनाओं की पृष्ठभूमि पर चलने वाली इस कहानी में एक सैनिक के अदम्य साहस और जीवन के प्रति उसके अनुराग को दिखाया जाएगा।

Laal Singh Chaddha: The film Lal Singh Chaddha became the first film to be shot at 100 locations took 200 days to shoot
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक अभिनेता और निर्माता आमिर खान को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए मानसिक रूप से बहुत तैयारी करनी पड़ी है। इस फिल्म के लिए उन्होंने शारीरिक बदलाव के भी कई दौर देखे और इस किरदार को परदे पर सही तरीके से पेश करने के लिए वह आखिर तक समर्पित रहे। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ल गभग 200 दिनों तक शूट की गई है और यह आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के बाद शूट की गई सबसे लंबी फ़िल्म है।

Laal Singh Chaddha: The film Lal Singh Chaddha became the first film to be shot at 100 locations took 200 days to shoot
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ एक खास रिकॉर्ड ये भी जुड़ रहा है कि ये फिल्म देश भर के 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई है। इन अलग अलग स्थानों पर घटी देश की ऐतिहासिक घटनाओं का किसी एक फिल्म में एक साथ ये पहली बार परिचय होगा। इसके जरिये आज की पीढ़ी अपने देश के इतिहास को निष्पक्ष तरीके से समझ पाएगी और आमिर खान की कोशिश ये भी है कि बिना किसी तरह की राजनीतिक टिप्पणी के वह फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को इस समय की कम से कम तीन पीढ़ियों के लिए आकर्षक और मनोरंजक फिल्म के रूप में पेश कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: The film Lal Singh Chaddha became the first film to be shot at 100 locations took 200 days to shoot
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को देश भर में बड़े पैमाने पर तो शूट किया ही है, इसके लिए उन्होंने अपने किरदार में ढलने के लिए हर मुमकिन कोशिश भी की है फिल्म की मेकिंग के दौरान वह पूरी तरह से मोबाइल से दूरी बनाए रहे और खुद को सोशल मीडिया से भी अलग ही रखा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ये 200 दिन बिना किसी विघ्न के काम करना था। फिल्म के रशेज देखने वाले लोग बता रहे हैं कि ये फिल्म देश में सिनेमा का एक नया टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: The film Lal Singh Chaddha became the first film to be shot at 100 locations took 200 days to shoot
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान प्रोडक्शंस ने इसके पहले भी हर दौर में सिनेमा का कलेवर और करिश्मा बदलने वाली फिल्में बनाई हैं। ‘लगान’, ‘तारे जमीं पर’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों से आमिर ने अपनी समय से आगे की सोच से लोगों को अवगत कराया है। उनकी हर ऐसी फिल्म के बाद हिंदी सिनेमा ने उनके चलन को बार बार कॉपी भी किया है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का स्क्रीनप्ले एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी ने लिखा है और इसके निर्देशक हैं आमिर खान के पुराने सहयोगी अद्वैत चंदन। 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल बैसाखी के अवसर पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed