फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी सिने वर्कर्स और पत्रकारों को मुफ्त में लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, ट्वीट कर दी जानकारी

Thu, 22 Apr 2021 02:46 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Apr 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
South Superstar Chiranjeevi Announces Free Covid 19 Vaccination To Cine Workers And Journalists
चिरंजीवी - फोटो : Twitter

देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और ऐसे में कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। कई सेलेब्स लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो आगे आकर वैक्सीन लगवाये। तो वहीं अब खबर है कि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी हैदराबाद के सिने वर्क्स और पत्रकारों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

South Superstar Chiranjeevi Announces Free Covid 19 Vaccination To Cine Workers And Journalists
चिरंजीवी

सुपरस्टार चिरंजीवी ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए वीडियो साझा किया है और कहा कि, '22 अप्रैल से फ्री वैक्सीन ड्राइव शुरू होगी। मैं 45 साल से अधिक उम्र के सिने वर्कर्स और जर्नलिस्टों से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और वैक्सीन लगवाएं। अगर आपके लाइफ पार्टनर भी इस उम्र की लिस्ट में आते हैं, तो उन्हें भी वैक्सीन लगवाने के लिए लेकर आएं। ये वैक्सीन ड्राइव एक महीने तक चलेगी।' इस ट्वीट पर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है कि, 'आओ हम सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करें। वैक्सीन लगवाएं, मास्क पहनें, सुरक्षित रहें।'

South Superstar Chiranjeevi Announces Free Covid 19 Vaccination To Cine Workers And Journalists
चिरंजीवी

चिरंजीवी फ्री वैक्सीन लगवाने का ये काम 'अपोलो 24/7' के सहयोग से अपनी नेतृत्व वाली 'कोरोना क्राइसिस चैरिटी' (CCC) एसोसिएशन के तहत कर रहे हैं। वीडियो में चिरंजीवी ने सिने वर्कर्स और पत्रकारों से अपील की है कि वे फ्री वैक्सीन लगवाने के लिए एसोसिएशन में अपना नाम दर्ज करवा लें। पिछले साल कई तेलुगु सेलेब्स भी इस चैरिटी एसोसिएशन को पैसा दान करने के लिए आगे आए थे। यह एसोसिएशन चिरंजीवी द्वारा तेलुगु इंडस्ट्री के डेली वेज वर्कर्स की सहायता के लिए स्थापित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Superstar Chiranjeevi Announces Free Covid 19 Vaccination To Cine Workers And Journalists
चिरंजीवी

बता दें कि पिछले साल वरुण तेज, रवि तेजा, विश्व सेन, साई धर्म तेज और शरवानंद जैसे कई तेलुगु एक्टर्स ने कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कोरोना क्राइसिस चैरिटी को फंड डोनेट किया था। चिरंजीवी ने भी डेली वेज वर्कर्स की मदद की थी। इस रिलीफ फंड में चिरंजीवी ने 1 करोड़ रुपये दान किए थे।

विज्ञापन
South Superstar Chiranjeevi Announces Free Covid 19 Vaccination To Cine Workers And Journalists
चिरंजीवी

सुपरस्टार ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन जरूरी है। लेकिन, इससे डेली वेज वर्कर्स की जिंदगी पर काफी असर पड़ रहा है। ये सब देखते हुए मैं फिल्म वर्कर्स के लिए रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपए दान कर रहा हूं।' उस पर उनके फैंस ने उनकी काफी तारीफ की थी और अब चिरंजीवी के इस फैसले की भी लोग सराहना कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed