{"_id":"6291318098ff4d3d3e1dd632","slug":"spanish-court-judge-recommends-prosecution-of-singer-shakira-in-tax-evasion-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shakira: कोलंबियाई गायिका शकीरा पर चलेगा मुकदमा, 1.45 करोड़ यूरो की टैक्स धोखाधड़ी का है आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Shakira: कोलंबियाई गायिका शकीरा पर चलेगा मुकदमा, 1.45 करोड़ यूरो की टैक्स धोखाधड़ी का है आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
shakira
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलंबिया की मशहूर सिंगर शकीरा हमेशा अपने गानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका हर एक सॉन्ग जबरदस्त पॉपुलर होता है, लेकिन इस बार वह टैक्स धोखाधड़ी के मामले की वजह से सुर्खियों में हैं। स्पेन की एक अदालत ने टैक्स धोखाधड़ी मामले में गायिका शकीरा की अपील को खारिज कर दिया है। इसके बाद उन पर मुकदमे का रास्ता साफ हो गया है।
2 of 4
कोलंबियाई गायिका शकीरा
तीन साल पुराना है मामला
गायिका शकीरा पर कथित टैक्स चोरी का मामला पहली बार 2018 में सुर्खियों में आया। उस वक्त स्पेनिश अभियोजकों ने शकीरा पर 2012 और 2014 के बीच अर्जित आय पर करों में 1.45 करोड़ यूरो (1.55 करोड़ डॉलर) का भुगतान करने में विफल रहने का आरोप लगाया था। जिसके बाद शकीरा अदालत में भी पेश हुई थीं। हालांकि अब अदालत के द्वारा उनकी अपील को खारिज कर दिया गया है।
3 of 4
शकीरा
- फोटो : insta
अदालत का कहना है, 'इसके पर्याप्त सबूत हैं कि शकीरा ने राज्य में कर चुकाने की प्रतिबद्धता का पालन नहीं किया है। ऐसे में शकीरा के ऊपर मुकदमा चलाया जा सकता है। अगर गायिका के ऊपर सभी आरोप सिद्ध हो जाते हैं और इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उन्हें जुर्माना भुगतान के साथ ही कारावास का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शकीरा
- फोटो : insta
गायिका शकीरा टैक्स धोखाधड़ी मामले में जून 2019 में अदालत में पेश हुई थीं और उन्होंने अपनी गवाही में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया था। उनकी तरफ से कहा गया था कि टैक्स ऑफिस की तरफ से बकाए के बारे में सूचना मिलने के बाद भुगतान कर दिया गया था। हालांकि अब अगर शकीरा पर आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। हालांकि जज पहली बार के अपराधियों के लिए कारावास की अवधि को माफ कर सकते हैं। फिलहाल अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।