सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान काफी एक्टिव हो गए हैं और मीडिया को देखकर अब वो रिएक्ट करने लगे हैं। ऐसे में हाल ही में जब तैमूर एयरपोर्ट पर नजर आए तो मीडिया को देख पहले तो उन्होंने हाथ हिलाया और फिर जीभ भी चिढ़ाई।
पिता के कंधे पर बैठ जीभ चिढ़ाते तैमूर ने लूटी महफिल, सैफ-करीना पर नहीं गया ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड से वापस देश लौटे सैफ-करीना के साथ एयरपोर्ट पर इस बार तैमूर भी नजर आए। इस दौरान करीना और सैफ जहां हमेशा की तरह कूल लग रहे थे लेकिन हर बार की तरह ही सारा मीडिया अटेंशन तैमूर लूट ले गए।
पढ़ें: सारा ने सैफ को किया बर्थडे विश, यूजर बोला- आपके पापा ने दुनिया खत्म करवा दी
तैमूर ने व्हाइट टी शर्ट के साथ लाइट ब्लू जींस पहना हुआ था। वहीं करीना भी जींस के साथ एक स्टाइलिश बेबी पिंक फुल स्लीव्स टॉप में नजर आईं। सैफ अली खान ने टी शर्ट के साथ में ब्लू जैकेट कैरी किया था। इसके साथ ही सैफीना ने ब्लैक गॉगल लगाए थे।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बात करीना की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो फिलहाल वो फिल्म अंग्रेजी मीडियम के शूट में बिजी हैं। बता दें कि ये फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है जिसमें करीना के साथ इरफान खान भी नजर आएंगे। इसके साथ ही करीना टीवी शो डांस इंडिया डांस भी जज कर रही हैं।
पढ़ें: अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ को देने पड़े थे इतने करोड़ रुपए, आधी रकम तो किस्तों में चुकानी पड़ी
करीना के अलावा बात सैफ अली खान की करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसके अलावा सैफ की फिल्म लाल कप्तान का टीजर भी रिलीज हो चुका है। टीजर में सैफ अघोरी के किरदार में नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: रिलीज हुआ फिल्म 'लाल कप्तान' का टीजर, नागा साधु के लुक में ऐसे दिख रहे सैफ